विशेष

लॉकडाउन में छूटी नौकरी तो सेक्स वर्कर बन गया पति, बीवी को पता लगा तो उठाया ऐसा कदम

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते न सिर्फ लोगों की तबीयत बिगड़ी है बल्कि रोजगार भी गया है। इस दौरान कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। ऐसे में अच्छी खासी जॉब करने वाले लोग भी पैसे कमाने के लिए फल सब्जी बेचने जैसा काम करने लगे थे।

इस बीच कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में एक 27 वर्षीय पति की नौकरी गई तो उसने सेक्स वर्कर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। जब इस बात की भनक उसकी बीवी को लगी तो वह तलाक लेने की जिद पर अड़ गई। चलिए इस अजीब मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

हाल ही में 24 साल की एक महिला ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। तलाक की वजह हैरान कर देने वाली थी। महिला का कहना है कि उसका पति मेल एस्कॉर्ट (Mail escort) के रूप में काम करने लगा है। उसे इस बात की जानकारी कई महीनों तक नहीं थी। वहीं पति का कहना है कि लॉकडाउन में मेरी बीपीओ की जॉब चली गई थी। मुझे घर चलाने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए मैंने बतौर सेक्स वर्कर काम करना शुरू कर दिया।

महिला ने अपनी समस्या बेंगलुरु पुलिस (Police) वुमेन्स हेल्पलाइन में भी शेयर की थी। उन्होंने पति पत्नी के बीच के मतभेद सुलझाने की कोशिश भी की थी लेकिन बात नहीं बन पाई। अब दोनों सहमति से तलाक लेकर अलग होना चाहते हैं।

पति पत्नी की मुलाकात 2017 में बीपीओ ऑफिस की कैंटीन में हुई थी। यहीं दोनों में दोस्ती और प्यार हो गया। दोनों ने 2019 में ही शादी रचाई थी। बेंगलूरुर में दोनों एक किराए के मकान में रह रहे थे। हालांकि लॉकडाउन कि वजह से महिला के पति की जॉब चली गई। उसने कई रोजगार तलाशे लेकिन कहीं जॉब नहीं मिली। इस बीच महिला को शक हुआ कि उसका पति उससे कुछ छिपा रहा है।

पति हरदम लैपटॉप और मोबाईल में ही लगा रहता था। वो कई अलग अलग जगहों पर भी जाता रहता था। जब पत्नी उससे सवाल करती थी तो कभी डिटेल में कुछ नहीं बताता था। ऐसे में महिला ने अपने भाई की मदास से पति के लैपटॉप का पासवर्ड हासिल कर लिया। इस लैपटॉप में उसे कुछ तस्वीरें मिली जिसमें उसका पति कई अन्य महिलाओं के साथ संदिग्ध स्थितियों में दिखा।

जल्द महिला को समझ आ गया कि उसका पति मेल एस्कॉर्ट बन गया है। उसे प्रति महिला 3 हजार से 5 हजार रुपये तक मिल जाते थे। सिटी में उसके पति कि कई महिला क्लाइंट्स भी हैं। वह इन सबके साथ शारीरिक संबंध बना अच्छे खासे पैसे कमा रहा था। वुमेन्स हेल्पलाइन की कंसल्टेशन में पति ने कहा कि उसे अपनी बीवी से प्यार है। उससे अलग नहीं होना चाहता है। लेकिन वह ये नए काम को भी पसंद करता है। हालांकि उसने ये वादा किया कि फ्यूचर में वह कमर्शियल सेक्स वर्कर के रूप में काम करना बंद कर देगा।

Back to top button