समाचार

परिजन के हाथ लगा बेटी के रेप का वीडियो, पूछने पर लड़की बोली- उस दिन गेहूं के खेत में..

देशभर में महिलाओं से होने वाले दुष्कर्म की वारदातें बढ़ती जा रही है। बिहार (Bihar) राज्य भी इनसे अछूता नहीं है। यहाँ महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इन दिनों बिहार के छपरा के खैरा थाना क्षेत्र का एक रेप केस चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तीन जवान लड़कों ने 9वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की से गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने लड़की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह मामला 28 मार्च का बताया जा रहा है। छपरा (Chhapra) जिले के खैरा थाना (Khaira police station) इलाके में स्थित बड़ी नहर के पास यह घिनौना अपराध हुआ है। 9वीं क्लास की लड़की खैरा बाजार से अपने घर को जा रही थी। तभी बड़ी नहर के पास मौजूद तीन लड़कों ने उस पर झपटा मारा। वे उसे जबरन गेहूं के खेत में ले गए और तीनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़कों ने इस रेप का वीडियो भी बनाया। उन्होंने रेप के बाद लड़की को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। धमकी की वजह से लड़की काफी डरी हुई थी। उसने अपने साथ हुई घटना किसी को कई दिनों तक नहीं बताई। मामला संज्ञान में तब आया जब लड़की के रिश्तेदारों ने उसका रेप का वायरस वीडियो देखा। इसके बाद उन्होंने ये वीडियो पुलिस को दे दिया।

बताया जा रहा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले तीनों लड़के खैरा के ही रहने वाले हैं। इनमें से एक लड़का तो इलाके में तैनात होमगार्ड का बेटा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों में से एक को पकड़ लिया है। वहीं जो दो आरोपी फरार है उनके भाइयों को हिरासत में लेकर दबाव बनाया जा रहा है।

खैरा थाना अध्यक्ष के मुताबिक जो आरोपी फरार हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जाएगा। छपरा के एसपी संतोष कुमार बताते हैं कि हमने दुष्कर्म करने वाले तीनों अपराधियों की पहचान कर ली है। एक अपराधी पुलिस की गिरफ्त में है। बाकी के दोनों आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उधर इस घटना के बाद गांव वालों में भी काफी रोष देखने को मिल रहा है। हर कोई यही डिमांड कर रहा है कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Back to top button