राजनीति

छत्तीसगढ़ के नेता के पुत्र ने किया एक बच्ची से विवाह और फंस गए मुसीबत में

35D61E7000000578-3668734-image-m-16_1467325707214

मुन्ना मरांडी, जो झारखंड भाजपा अध्यक्ष ताला मरांडी का बेटा है, का कहना है कि उसने झारखंड के गोड्डा क्षेत्र में 27 जून को एक 11 वर्षीय लड़की से शादी की, जिसके बाद उसे लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री रघुबर दस भी शामिल होने वाले थे, जो उन्होंने विवादों से बचने के लिए आखिरी समय में रद्द कर दिया।

ताला मरांडी ने आरोपों का जवाब न देते हुए कहा कि लड़की की मां अपनी बेटी की उम्र के बारे में अच्छे से बता सकती है और उन्हीं से बात करने की राय दी।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा के अनुसार आरोप है कि ये लोग शादी छुप छुपाके करने के पक्ष में थें। चैंकाने वाली एक और बार तीन दीं बाद तब सामने आई जब पता चला मुन्ना एक और अवयस्क लड़की को शादी का झांसा दे कर उससे यौन दुराचार करता था।

35D61D8400000578-3668734-image-a-2_1467322503914

पहली लड़की के परिवारजन शादी से तब पीछे हटें जब उन्हें इस यौन दुराचार मामले का ज्ञान हुआ। तब मुन्ना ने कक्षा 6 में पढ़ने वाली लड़की से जल्दी में शादी करने की योजना बनाई। अभी महिला आयोग को शादीशुदा लड़की की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।

विपक्ष के नेता शिबू शोरेन ने इस मामले को झारखण्ड विधान सभा में उछाल दिया। उनका कहना था की शादी के कार्ड पर जिस लड़की का नाम था, वो लड़की तो शादी में मौजूद ही नहीं थी अर्थात मुन्ना ने किसी और से शादी की है।

राज्य कांग्रेस और झारखण्ड विकास मोर्चा मरांडी और उसके बेटे के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहें हैं। जबकि कांग्रेस भाजपा स्टेट प्रेसिडेंट से त्यागपत्र की मांग कर रही है वहीं झारखण्ड विकास मोर्चा के प्रधान सचिव इसके लिए एक एसआईटी जाँच की मांग कर रहे हैं।

राज्य के बीजेपी नेता इस मुद्दे पर अभी चुप्पी साधे हुए है, लेकिन कोई भी मरांडी के पक्ष में आगे नहीं आ रहा।

Back to top button