अध्यात्म

काम वासना में नंबर 1 होते हैं शरीर पर ऐसे बाल वाले लोग, लोग इनसे शीघ्र होते हैं आकर्षित

ज्योतिष शास्त्र के द्वारा आप किसी व्यक्ति का हाथ, मस्तक की रेखाएं या जन्म कुंडली देख उसके बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के बाकी अंगों, उसके आकर और रंग रूप के आधार पर भी किसी व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी बहुत सी बाते जानी जा सकती है। इस चीज का वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में देखने को मिलता है।

सामुद्रिक शास्त्र की माने तो आप व्यक्ति के रंग, चाल-ढाल और आवाज से उसके नेचर की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। हमारे शरीर के हर भाग में जो खास चिन्ह होते हैं वे व्यक्ति की गतिविधियों से हमे अवगत कराते हैं। ऐसे में आज हम आपको समुद्र शास्त्र की मदद से यह बताने जा रहे हैं कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर अधिक या कम बाल हो तो कैसे उसके गुण और स्वभाव का पता लगाया जा सकता है।

शरीर पर ज्यादा बालों का होना
समुद्र शास्त्र की माने तो जिस व्यक्ति के शरीर पर पैदा होते से ही अधिक बाल होते हैं वह काम वासना और भोग विलास को ज्यादा अहमियत देने वाला होता है। ये लोग खुले विचार वाले होते हैं। इन्हें लाइफ में कुछ नया और उत्साह से भरा हुआ कार्य करना पसंद होता है। इनके अंदर ऊर्जा का भंडार होता है। ये बातचीत में भी माहिर होते हैं। इनके कई दोस्त बनते हैं। हर कोई इनके साथ समय बिताना पसंद करता है।

छाती पर बाल
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की छाती पर अधिक बाल होते हैं वह संतोषी स्वभाव का होता है। इस तरह के लोगों को अपना दिन अपने रुल्स और मर्जी के हिसाब से बिताना पसंद होता है। ये लोग जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। इन्हें धन की कभी कोई कमी नहीं होती है। इनके अंदर पैसे कमाने का गजब का टेलेंट होता है। ये मेहनत करने से नहीं घबराते हैं। इनके अंदर हुनर भी कूट कूट के भरा होता है।

रोम हीन छाती
समुद्र शास्त्र के मुताबिक जिस व्यक्ति की छाती पर जन्म से ही बाल नहीं होते हैं वह बेशर्म और स्वार्थी स्वभाव का होता है। इस तरह के लोगों पर थोड़ा कम ही विश्वास करना चाहिए। ये लोग जीवन में कभी एक लड़की के साथ वफादार नहीं रह सकते हैं। इनके जीवन में कई लड़कियां आती जाती रहती है। ये जब मन चाहे लड़कियों को धोखा दे देते हैं। ये थोड़े चालू टाइप के भी होते हैं। इन पर विश्वास कर आप खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारते हैं।

Back to top button