बॉलीवुड

कोरोना के डर से मुंबई छोड़ने पर मजबूर हुई अक्षय कुमार की बीवी और बेटी, जाने अब कहां जा रहे

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हर कोई परेशान है। यह वायरस धीरे धीरे हर किसी को अपनी चपेट में ले रहा है। महाराष्ट्र में तो इसका जैसे भूचाल ही आ गया है। खासकर मुंबई की बात करें तो यहां कोरोना वायरस अपनी चरम सीमा पर है। अब तो बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारें भी कोरोना पॉजिटिव होने लगे हैं। ऐसे में कुछ सितारें मुंबई छोड़ कहीं दूर कम कोरोना केस वाले इलाके में जा रहे हैं।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) भी इन्हीं में से एक हैं। हाल ही में ट्विंकल को अपनी 8 साल की बेटी नितारा के साथ गेटवे ऑफ इंडिया के पास देखा गया। दरअसल यहां वे फेयरी के माध्यम से अलीबाग जाने के लिए आई थी।

ऐसा इसलिए कि वह अपनी बेटी को कोरोना जैसी महामारी से दूर रखना चाहती हैं। मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अक्षय कुमार के परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने के चांस भी बढ़ सकते हैं। बस यही वजह है कि अक्षय ने अपनी बीवी और बेटी को मुंबई से दूर भेज दिया।

मुंबई छोड़ते हुए ट्व‍िंकल ने गुलाबी रंग का कैजुअल कुर्ता और व्हाइट पैंट्स पहन रखी थी। वहीं उनकी बेटी नितारा आर्मी प्र‍िंट लेग‍िंग्स और व्हाइट टॉप में दिखाई दी। इसके साथ ही ट्विंकल के हाथ में एक बड़ी-सी हैट भी थी।

बताते चलें कि अभी कुछ दिनों पहले ही ट्विंकल अपने परिवार के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने गई थी। उनके इस वैकैशन के फोटोज़ भी तब बहुत वायरल हुए थे। इन तस्वीरों में अक्षय और ट्विंकल की क्लोज बॉन्डिंग देखने को मिली थी।

अक्षय ट्विंकल की बेटी का जन्म 25 सितंबर, 2012 मुंबई में हुआ था। वे 9 साल की हैं। नितारा पापा अक्षय और मम्मी ट्विंकल दोनों के ही बेहद करीब हैं। इन दोनों के साथ क्यूट नितारा की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

नितारा को हर बच्चे की तरह शरारत और मस्ती करना बहुत पसंद है। वे ये मस्ती मम्मी और पापा दोनों के साथ ही करती हैं। हालांकि नितारा लाइम लाइट से दूर रहना ही पसंद करती है। एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि उनकी बेटी को बाहर घूमना फिरना ज्यादा पसंद नहीं है। इसकी वजह ये है कि वह जब भी बाहर निकलती है तो कैमरामैन उसके आगे पीछे घूमते रहते हैं। नितार ये सब पसंद नहीं करती है।

बता दें कि महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना से अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए यदि आप भी यहां रहते हैं तो एक्स्ट्रा सावधानी रखें।

Back to top button
?>