अध्यात्म

जानिए हथेली पर मौजूद तिल आपके लिए शुभ है या अशुभ? इस जगह तिल होना होता है बेहद शुभ

इंसान के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल मौजूद होता है और शरीर के हिस्सों पर तिल होने का भी अलग-अलग महत्व माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली पर मौजूद सभी प्रकार के तिल शुभ नहीं होते हैं बल्कि स्थान के अनुसार तिल शुभ और अशुभ माने जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि हथेली पर कुछ तिल व्यक्ति को धनवान बनाता है। वहीं कुछ तिल ऐसे भी होते हैं जिसके कारण व्यक्ति को जीवन में बहुत सी परेशानियां झेलनी पड़ती है। आपकी हथेली पर मौजूद तिल शुभ और अशुभ दोनों ही होते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से हथेली पर मौजूद कौन से तिल आपके लिए शुभ होते हैं और कौन से अशुभ होते हैं, इस बारे में जानकारी बताने जा रहे हैं।

अनामिका उंगली पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली पर तिल है तो उसको सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना अधिक रहती है। अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर पर तिल होने की वजह से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। व्यक्ति का रुतबा बढ़ता है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति की रिंग फिंगर के नीचे सूर्य पर्वत पर तिल मौजूद है तो यह ठीक नहीं माना गया है क्योंकि उस व्यक्ति को सरकारी क्षेत्रों में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि प्रशासनिक लोगों की तरफ से भी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी होने लगती है।

छोटी उंगली पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की छोटी उंगली पर तिल मौजूद है तो यह धन के मामले में बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में धन संपत्ति की खूब प्राप्ति होती है परंतु जीवन में कई प्रकार की परेशानियां भी बनी रहती हैं।

हाथ के अंगूठे पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के अंगूठे पर तिल मौजूद है वह लोग बहुत ज्यादा मेहनती और न्यायप्रिय माने जाते हैं। अगर बात पैसा खर्च करने की आती है तो यह लोग सबसे आगे रहते हैं। इन लोगों के पास पैसों की भी कमी नहीं होती है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे के नीचे तिल मौजूद है तो उस व्यक्ति के कई प्रेम संबंध रहते हैं, जो उनकी परेशानी का कारण बनती है।

चंद्र पर्वत पर तिल होना

जिन लोगों की हथेली पर चंद्र पर्वत पर तिल है, उनके लिए यह शुभ नहीं माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इन व्यक्तियों को प्रेम संबंधों में धोखा मिलने की संभावना रहती है। इतना ही नहीं बल्कि इन लोगों का मन अक्सर किसी न किसी वजह से अशांत रहता है।

हथेली पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की बाईं हथेली पर तिल मौजूद है तो ऐसे व्यक्ति पैसा खूब कमाते हैं परंतु यह बचा नहीं पाते हैं। यह बहुत ज्यादा खर्चीली होते हैं। अगर किसी व्यक्ति के दाएं हाथ की हथेली के ऊपरी भाग पर तिल मौजूद है तो यह बहुत ही शुभ होता है। ऐसे लोगों के पास रुपए-पैसे की कमी नहीं होती है।

मध्यमा उंगली पर तिल

जिन लोगों की मध्यमा उंगली पर तिल मौजूद है, यह उन लोगों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। मध्यमा उंगली यानी मिडिल फिंगर पर तिल होने की वजह से जीवन में खूब तरक्की मिलती है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति की मध्यमा उंगली के नीचे तिल है तो उस व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है और किस्मत भी मुंह मोड़ लेती है।

Back to top button