दिलचस्प

बंदे ने खुद को ताबूत में जिंदा दफन कर दिया, फिर 50 घंटे बाद हुआ कुछ ऐसा कि.. देखें Video

जिमी डोनाल्डसन (Jimmy Donaldson) नाम का एक यूट्यूबर (YouTuber) है। इन जनाब को लोग मिस्टर बीस्ट (MrBeast) के नाम से ज्यादा जानते हैं। इनका यूट्यूब चैनल काफी फेमस है। यहां ये आए दिन बेहद अजीब और विस्मयकारी स्टंट कर दर्शकों को हैरान करते रहते है। कई बार तो उनके स्टंट इतने खतरनाक या अजीब होते हैं कि उन्हें लोगों की भारी आलोचना भी सुन्नी पड़ती है।

इनके हर वीडियो पर कम से कम 30 मिलियन व्यूज तो आ ही जाते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिस पर 100 मिलियन व्यू तक आते हैं।  कुछ समय पहले उन्होंने अमेरिका के शहरों में ‘मिस्टरबीस्ट बर्गर’ (MrBeast Burgers) नामक फास्ट-फूड रेस्टॉरेंट चेन भी शुरू किया है। इसमें वे लोगों को खाने के बदले नकद, मुफ्त आईपैड और एयरपॉड्स जैसे तोहफे भी लक्की ड्रॉ में देते हैं।

हाल ही में इन्होंने एक वीडियो साझा किया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में वे खुद को 50 घंटे के लिए एक ताबूत में जिंदा दफन कर लेते हैं। इस दौरान वे ताबूत के अंदर कुछ कैमरे भी फिट कर देते हैं। इन कैमरों के माध्यम से वे अपना अनुभव जनता के साथ साझा करते हैं।

वे बताते हैं कि 50 घंटे तक जिंदा दफन रहना कैसा लगता है। उनका यह अनुभव सोशल मीडिया पर बहुत वायरल (Viral Video) हो रहा है। उनके वीडियो को अभी तक 54 मिलियन यानि 5 करोड़ 40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। MrBeast नाम के इस बंदे ने लोगों के होश उड़ा रखे हैं।

12 मिनट के इस वीडियो में उनका 50 घंटे ताबूत के अंदर का अनुभव देखने को मिलता है। वैसे ताबूत के अंदर उनके पास एक फोन भी होता है जिसके माध्यम से वे अपनी अपडेट अपने दोस्तों को देते रहते हैं। ऐसा इसलिए कि ताबूत में जिंदा दफन होने के बाद यदि कोई इमरजेंसी होती है तो वे अपने साथियों को इसकी सूचना दे सकते हैं। वैसे मिस्टर बिस्ट 50 घंटे ताबूत में रहने के बाद सही सलामत जिंदा बाहर आ जाते हैं।

अपने अनुभव के बारे में वे बताते हैं कि ताबूत एक ही पॉज़िशन में लगातार लेटे रहने कि वजह से एक दिन बाद उनकी पीठ में दर्द होना शुरू हो गया था। इतना ही नहीं वे क्लस्ट्रोफोबिक भी महसूस करने लगे थे। उन्होंने बताया कि अंदर मैं अपने दिमाग से पूरी तरह ऊब गया था। इस ताबूत से 50 घंटे बाद बाहर निकलने के बाद वे बहुत भावुक नजर आए।

यहां देखें वीडियो

वैसे क्या आप खुद को 50 घंटे के लिए ताबूत में बंद करने की हिम्मत रखते हैं?

 

Back to top button