विशेष

दुनिया के इस देश को क्यों कहा जाता है रहस्यमयी?

कुछ खास पर कुछ ना कुछ अजीब जरूर होता है। जिसकी वजह से वह पूरी दुनिया में लोगों के बीच में वो मशहूर होता है। जिसकी वजह से लोग वहां उस अजीब चीज को देखने जरूर जाते हैं। ऐसे ही दुनिया में हर देश में कोई न कोई कानूनी व्यवस्था जरूर बनाई जाती है। वह कानूनी व्यवस्था किसी भी चीज को लेकर हो सकती है। जैसे हम बात करते हैं एक देश की, जहां पर वहां के रह रहे नागरिकों को आजादी के साथ घूमना मना है। हम आपको उसका नाम भी बता देते हैं उसका नाम है तुर्कमेनिस्तान। ये देश तुरकमेनिया के नाम से भी मशहूर है.


ऐसा कहा जाता है कि यह देश एक समय पर सोवियत यूनियन का एक भाग हुआ करता था। परंतु 1991 में सोवियत संघ के साथ इस को अलग कर दिया गया। जिसके बाद इस देश की सत्ता में बहुत सारे परिवर्तन करे गए हैं। इस देश की जनसंख्या लगभग 5000000 बताई जाती है।

यहां के नागरिकों को बहुत सी चीजों के लिए आवाज उठानी पड़ती है। उनके कुछ ऐसे अधिकारों को यहां पर बैन कर दिया गया है। जिसके लिए वहां के नागरिकों को बहुत संघर्ष करना पड़ता है। आप यकीन नहीं मानेंगे कि यहां के नागरिकों को आजादी के साथ बोलना भी मना है। इस देश में आपको मीडिया दूर दूर तक नहीं दिखाई देगी और फोटोग्राफी करना भी यहां पर बिल्कुल मना है। राष्ट्रपति के पोस्टर आपको यहां पर हर जगह दिखाई देंगे। इसके अलावा यहां के नागरिकों को एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए भी आजादी नहीं दी गई है उसके लिए भी यहां पर मनाही है।

इन्हीं खास बातों की वजह से इस देश को रहस्मई माना जाता है कि आख़िर में क्यों इस देश में इतनी सारी चीजों को बैन किया गया है? क्यों इतनी सारी चीजों को यहां पर मना किया गया है?

 

Back to top button