स्वास्थ्य

बनाना हैं जॉन अब्राहम की तरह बॉडी तो खाली पेट ना करें एक्सरसाइज, जिम जाने से पहले खाएं ये चीजें

किसी भी व्यक्ति के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। इससे अच्छी सेहत के साथ अच्छी काया भी मिलती है। आज के समय में ज्यादातर युवा जिम जाने लगे हैं। उन पर बॉडी बनाने का जैसे भूत सवार है। बिना जिम गए आज के समय में अच्छी बॉडी बनाना काफी मुश्किल है। लोग अपनी सुविधानुसार जिम जाते हैं। उनमें से कुछ सुबह जाते हैं तो कुछ शाम के समय जाते हैं। शाम के समय जाने वाले तो कुछ खा भी लेते हैं, लेकिन जो सुबह-सुबह जिम जाते हैं, वह बिना कुछ खाए-पीये ही जिम चले जाते हैं।

ज्यादा खाना होता है नुकसानदायक:

वह जिम जाकर हैवी एक्सरसाइज भी करने लगते हैं। आपको बता दें यह शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। ऐसा करने से शरीर कमजोर हो जाता है और बॉडी भी नहीं बनती है। जिम विशेषज्ञों की माने तो खाली पेट जिम जाना नुकसानदायक होता है, लेकिन पेट भरकर खाने के बाद जिम जाना भी अच्छा नहीं होता है। जिम जाने से पहले कुछ हल्का खाकर जाना अच्छा होता है, साथ में हो सके तो कुछ एनर्जी ड्रिंक जरूर ले जाएं।

ये खाकर जाएं जिम:

*- कॉर्न फ्लेक्स:

कॉर्न फ्लेक्स खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है, इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इसका सेवन दूध के साथ कर सकते हैं। इसका स्वाद और बढ़ाने के लिए इसमें फल भी मिला सकते हैं। इसको खाने से पेट ज्यादा नहीं भरता है और आसानी से एक्सरसाइज की जा सकती है।

*- दूध और ओट्स:

यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से पूरे दिन शरीर में उर्जा बनी रहती है। जिम जाने से पहले दूध और ओट्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

*- लस्सी या दूध:

अगर सुबह के समय कुछ खाने का मन ना करे तो आप दूध या लस्सी पी सकते हैं, इसके बाद जिम में जाकर एक्साराइज करना अच्छा होता है।

*- मूंगदाल का डोसा:

बिना नाश्ता किये एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए लेकिन ज्यादा हैवी नाश्ता भी नुकसानदेय होता है। इसलिए जिम जाते समय प्लेन मूंगदाल का डोसा खाकर जाएं।

*- पनीर सैंडविच:

यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और इसमें कम प्रोटीन होता है। पनीर में ये दोनों ही चीजें संतुलित मात्रा में पायी जाती हैं। इसे कम समय में बनाया जा सकता है और यह स्वादिष्ट भी होता है।

Back to top button