विशेष

छोटा सा बच्चा बोल नहीं सकता, लेकिन गाना एक नंबर गाता है, देखें क्यूट Video

बाप बेटे का रिश्ता बड़ा ही प्यारा होता है। जब बेटा छोटा होता है तो पिता उसकी हर पहली चीज का इंतजार करता है। जैसे पहली बार उसके मुंह से कोई शब्द का निकलना, उसका पहला कदम चलना, पहली बार उसे साइकिल सिखाना इत्यादि। कुल मिलकार जब बेटा लाइफ में कुछ भी अच्छा काम करता है तो पिता को बहुत खुशी होती है। इस बात का एक उदाहरण सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बाप बेटे का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में पिता अपने छोटे से बच्चे को एक कविता गाते सुनाता है। आप ने भी यह कविता बचपन में सुनी होगी। ये इस प्रकार है ‘ओल्ड मैकडॉनल्ड हैड अ फार्म- ई आई ई आई ओ…’ (Old McDonald had a Farm – E I E I O)।

यह कविता पूरे विश्व में फेमस है। यूट्यूब पर भी इसे आसानी से देखा जा सकता है। यहां इसे लोग कई बार सुनते हैं। अब इस वायरल वीडियो में पिता कविता की पूरी लाइन गाता है लेकिन लास्ट वाला पार्ट ‘ई आई ई आई ओ…’ नहीं बोलता है। यह पार्ट आने पर वह अपने बेटे की तरफ इशारा करता है। फिर उसका छोटा सा बेटा E I E I O बोलता है।

इस तरह बाप बेटे के बीच एक बहुत ही अच्छी जुगलबंदी बन जाती है। पिता बार बार कविता का स्टार्टिंग पार्ट बोलता है जबकि बच्चा लास्ट का EIEIO बोल देता है। बच्चे को देखने पर लगता है कि वह इतना छोटा है कि ठीक से बोल भी नहीं पाता होगा, लेकिन जब बात गाने की आती है तो वह इसे अच्छे से याद कर फटाक से बोल देता है। वैसे आप ने भी नोटिस किया होगा कि बच्चों को पढ़ाई लिखाई की चीजें याद नहीं रहती है, लेकिन गाना पूरा पूरा याद रहता है।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babies (@baby_lovings)


सोशल मीडिया पर लोगों को ये वीडियो बहुत ही अच्छा लग रहा है। इस पर मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘बच्चा बड़ा होकर सिंगर बनेगा।’ वहीं दूसरे ने लिखा ‘शर्त लगा लो इस बच्चे को पहाड़े इतनी आसानी से याद नहीं होंगे जितनी सरलता से इसने गाने रट लिए।’ वहीं बहुत सो ने बाप बेटे की इस जोड़ी को क्यूट और मजेदार भी बताया।

वैसे आप लोगों को बच्चे का यह अंदाज कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो पसंद आया हो तो इस दूसरों के साथ शेयर भी करें।

Back to top button