बॉलीवुड

अनुपम से शादी करने के लिए किरण ने दे दिया था पति को तलाक, पढ़ें दोनों की फिल्मी लव स्टोरी

अनुपम खेर (Anupam Kher) की पत्नी किरण खेर (Kirron Kher) को 68 साल की उम्र में ब्लड कैंसर हो गया है। किरण के साथी और बीजेपी चंडीगढ़ के मेंबर अरुण सूद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि किरण रिकवरी कर रही है। वे पिछले एक साल से अपना इलाज करवा रही है। इस बीच आज हम आपको अनुपम खेर और किरण खेर की दिलचस्प लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।

अनुपम और किरण की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात चंडीगढ़ के एक थिएटर ग्रुप में हुई थी। यहां ये साथ में प्ले करते करते बेस्ट फ्रेंड बन गए। इसके बाद 1980 में किरण फिल्मों में काम ढूंढने मुंबई गई। यहां वे एक बड़े बिजनेसमैन गौतम बेरी को दिल दे बैठी। दोनों ने शादी रचा ली। इस शादी से उन्हें एक बेटा सिकंदर हुआ। इसके चार पांच साल के बाद इस शादी में प्रॉब्लम आने लगी।

उधर अनुपम खेर के घरवालों ने उनकी अरेंज मैरिज मधुमालती नाम की लड़की से करा दी। शादी के पहले दोनों बस एक ही बार मिले थे। लेकिन अनुपम इस शादी से खुश नहीं थे। इसलिए वे बीवी से अलग हो गए। इतना सब होने के बावजूद किरण और अनुपम ने थिएटर करना नहीं छोड़ा।

फिर एक दिन दोनों नादिरा बब्बर का प्ले करने कोलकाता गए। यहां उनकी फिर से मुलाकार हुई। इस बार किरण को अनुपम थोड़े बदले बदले नजर आए। उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था। जैसे ही प्ले समाप्त हुआ अनुपम ने किरण के नजदीक आकर प्यार से बाय बोला। इस दौरान जाते जाते दोनों ने एक बार एक दूसरे को मुड़कर देखा। इसी पल दोनों को एहसास हुआ कि हमारे बीच कुछ तो खास है।

कोलकाता में मिलने के बाद दोनों प्यार में पड़ गए। हालांकि इस प्यार का खुलेआम इजहार अनुपम ने ही किया। वे किरण के घर गए और उनसे कहा कि ‘मुझे लगता है मैं तुमसे प्यार करने लगा हूँ।’ पहले को किरण को लगा कि अनुपम मजाक कर रहे हैं। दरअसल अनुपम को सभी लड़कियों के साथ हंसी मजाक और फ़्लर्ट करने की आदत थी। हालांकि बाद में किरण को एहसास हुआ कि अनुपम गंभीर है।

बस फिर क्या था दोनों बाद में कई बार मिले और इनका प्यार परवान चढ़ता चला गया। दोनों ने अपनी मैरिड लाइफ की परेशानीयां भी शेयर की। अब दोनों ने शादी करने का मन बना लिया था। ऐसे में पहले दोनों ने ही अपने अपने पार्टनर को तलाक दिया और फिर 1985 में शादी कर एक दूजे के हो गए। दिलचस्प बात ये थी कि अनुपम ने किरण के बेटे सिकंदर को भी खुले दिल से अपनाया और उसे अपना सरनेम भी दिया।

Back to top button