विशेष

पुलिस को देख मंडप छोड़ भागे दूल्हा-दुल्हन, बाराती ATM में जाकर छिपे, मेहमान भी हो गए रफ़ू-चक्कर

कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर COVID-19 के चलते देश में बेकार हालत पैदा हो गए हैं। लोगों कि तबीयत बिगड़ने लगी है। कइयों की जान चली गई है। ये बात तो सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस बहुत तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसलिए इससे बचने के लिए हर व्यक्ति को सावधानी बरतना चाहिए।

महाराष्ट्र में भी कोरोना की मार जारी है। यहां हालत इतने बिगड़ गए हैं कि कई जगहों पर लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू लगाना पड़ गया। इस माहौल में सरकार ने COVID-19 को लेकर कुछ सख्त नियम और गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें से एक नियम ये है कि आप शादी में 50 से अधिक लोगों को नहीं बुला सकते हैं। यदि कोई इस नियम को तोड़ता है तो उसके ऊपर कार्रवाई होगी।

अब इतने नियम बना देने के बाद भी कुछ लोग अपनी आदत से बाज नहीं आते हैं। उदाहरण के लिए नासिक जिले में हुई इस शादी समारोह को ही ले लीजिए। यहां शादी में 50 से अधिक लोगों को बुलाकर कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया गया। ऐसे में पुलिस और महानगरपालिका की टीम वहां अचानक पहुंच जाती है। इसके बाद जो होता है वह देखने लायक नजारा है।

पुलिस को देखते ही शादी में हलचल मच जाती है। दूल्हा दुल्हन मंडप छोड़ भागने लगते हैं। वहीं उनके परिवार के लोग और मेहमान भी इधर उधर छिपने की जगह ढूंढते हैं। कुछ को तो ATM के पास छुपते हुए भी देखा गया। वहीं दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे का हाथ पकड़ भागते दिखाई दिए। यह नजारा कैमरे में भी कैद हो गया।

पुलिस और महानगरपालिका ने अपनी कार्रवाई में दूल्हे के पिता, दुल्हन के पिता और होटल मालिक सभी पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना ठोंक दिया। इसके साथ ही सभी को वार्निंग भी दी गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में महाराष्ट्र में शादी करने पर 50 से अधिक लोगों को नहीं बुला सकते हैं। वहीं शादी में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। मास्क भी सभी के चेहरे पर लगे होने चाहिए।

अपनी ही शादी में पुलिस से भागते दूल्हा दुल्हन की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया अपर चर्चा का विषय बनी हुई है। हर किसी ने इस शादी की निंदा की। लोगों ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कर आप दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। यदि आप कोरोना काल में कोई समारोह करते हैं तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि उसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन हो।

Back to top button