स्वास्थ्य

डार्क सर्कल्स होने पर न करें इन्हें नजरअदांज, जानें इनके होने का कारण व मुक्ति पाने के उपाय

डार्क सर्कल की समस्या किसी को भी हो सकती है। डार्क सर्कल होने पर आंखों के नीचे काले घेरे आ जाते हैं और चेहरे की सुंदरता कम हो जाती है। डार्क सर्कल होने के कई सारे कारण होते हैं। जैसे जो लोग कम नींद लेते हैं उनको ये समस्या हो जाती है। इसी प्रकार से कई लोगों को थकावट, तनाव और पोषण पूर्ण खाना न खाने के कारण डार्क सर्कल हो जाते हैं।

डार्क सर्कल होने पर इन्हें नजर अंदाज न करें। अगर समय रहते इनका उपाय न किया जाए तो ये बढ़ने लग जाते हैं और आंखों के नीचे काफी कालापन आ जाता है। जिससे निजात पाना मुश्किल हो जाता है।

आज हम आपको डार्क सर्कल से मुक्ति पाने के कुछ नेचुरल उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों की मदद से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे और कुछ ही समय में आपको इनसे निजात मिल जाएगी।

काले घेरे दूर करने के उपाय

डार्क सर्कल को दूर करने के लिए इस पैक को आंखों के नीचे लगा लें। इसे लगाने से डार्क सर्कल कम हो जाते हैं। आप 2 चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच दही और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला दें। इसका मिश्रण तैयार कर लें। फिर इसे अपनी आंखों के नीचे लगा दें। इस मिश्रण को कम से कम 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। जब ये सूख जाए तो पानी की मदद से इसे साफ कर दें। ये पैक लगाने से डार्क सर्कल कम होने लग जाएंगे। इस पैक को हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं।

संतरे के जूस की मदद से भी डार्क सर्कल से निजात पाई जा सकती है। डार्क सर्कल होने पर आप संतरे का जूस निकाल लें। फिर इस जूस को रूई की मदद से डार्क सर्कल पर लगा दें और सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो पानी से साफ कर लें। हफ्ते में तीन बार ये उपाय करने से डार्क सर्कल से राहत मिल जाएगी।

टमाटर को पीसकर उसका जूस निकाल लें। इस जूस को चेहरे व डार्क सर्कल पर लगा लें। जूस 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर पानी से इसे साफ कर दें। टमाटर का जूस लगाने से डार्क सर्कल साफ हो जाएंगे और चेहरे की रंगत भी निखर जाएगी। टमाटर की जूस की तरह ही आप खीरे के जूस को भी हर दिन डार्क सर्कल्स पर लगाएं। डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे।

विटामिन ई डार्क सर्कल को कम करने में सहायक होता है। बादाम के तेल में विटामिन ई उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आप चाहें तो बादाम का तेल भी डार्क सर्कल्स पर लगा सकते हैं। रोज रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। उसके बाद एक रूई में बादाम का तेल लगा दें। फिर इसे डार्क सर्कल्स पर लगाकर सो जाएं। रोज रात को ये तेल डार्क सर्कल्स पर लगाने से इनसे राहत मिल जाएगी।

चंदन त्वचा को ठडंक पहुंचता है। इसलिए आप चाहें तो इसका प्रयोग भी कर सकते हैं। एक चम्मच चंदन का पाउडर लेकर उसमें गुलाब जल या पानी मिल दें। फिर इसे डार्क सर्कल्स पर लगा दें। इसे सूखने दें। पानी से साफ कर लें। हफ्ते में तीन बार चंदन का पैक लगाने से डार्क सर्कल्स कम होने लग जाएंगे।

ऐलोवेरा जेल की मदद से भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है। एक ऐलोवेरा लेकर उसमें से जेल निकाल लें। इसे आंखों के नीचे लगा दें और सूखने दें। सूखने के बाद इसे साफ कर दें। ऐलोवेरा जेल लागने से काले घिरे गायब हो जाएंगे।

डार्क सर्कल कम नींद के कारण भी हो जाते हैं। इसलिए जो लोग कम सोते हैं, वो कम से कम 8 घंटे की नींद लेना शुरू कर दें। 8 घंटे की नींद लेने से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे और इनसे आपको राहत मिल जाएगी।

तो ये थे कुछ उपाय जिनको आजमाकर आप काले घेरे को दूर कर सकते हैं।

Back to top button