अध्यात्म

सावधान! सुख समृद्धि वाले पौधे भी पहुंचा सकते हैं आपको नुकसान, जानिये कहाँ हो रही है आप से ग़लती!

हरे पौधे को घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है। इन्हें खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए लोग हरे पौधे को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में अपने घर में लगाते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ खास पौधे ऐसे हैं जिन्हें आप अगर घर में लगाएंगे तो आपके घर में खुशहाली आएगी। जैसे बांस, मनीप्लांट, आदि के पौधे। लेकिन अगर आप इन्हें घर में सही तरीके से नहीं लगाते हैं तो यह खुशियां देने वाले पौधे आपको नुकसान भी पहुंचा सकते है। इसलिए यह खुशियां देने वाले पौधों को जब घर में लगाएं तो हमेशा वास्तु के दिए गए कुछ खास टिप्स का ध्यान रखें जो हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।

घर में पौधे लगाने के वास्तु टिप्स:

# कहते हैं कि बांस को अगर आप घर में लगाते हैं तो इससे आपके घर में सकारात्मक उर्जा फैल जाती है, और नकरात्मक उर्जा बाहर भाग जाती है। इसीलिए जब आप बांस का छोटा पौधा घर में लगाएं तो जिस गमले में इस पौधे को लगा रहे हैं उसमें पानी और पत्थर सही मात्रा में होना जरूरी है। वरना यह पौधा अच्छे से बड़ा नहीं हो पाएगा।

# बोंसाई का पौधा बड़ा होने में बहुत समय लेता है।।यह धीरे-धीरे बड़ा होता है इसलिए इसे धीमी गति का प्रतीक माना जाता है। तो भूलकर भी इस पौधे को घर में कभी भी नहीं लगाना चाहिए। बल्कि इस पौधे को आप अपने ऑफिस में जरूर लगवाए।

कहते हैं कि अगर आप घर में लक्ष्मी चाहते हैं तो आप अपने घर में मनी प्लांट का पौधा जरूर लगाएं। इस पौधे को अगर आप एक शीशी में पानी भरकर लगाते हैं तो यह बहुत जल्दी बड़ा होता है, और जितनी जल्दी इसकी पत्तियां निकलती हैं उतनी ही धन की बारिश आपके घर में होती है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा अगर।किसी के घर से चोरी करके यानी कि छुपकर तोड़े फिर अपने घर में लगाया जाए तो यह बहुत जल्दी प्रगति करता है।

Back to top button