अध्यात्म

होलिका दहन की भस्म से करें ये 4 काम, दुख-दुर्भाग्य आप से 100 KM दूर रहेंगे

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन शाम या रात के समय होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। इसके ठीक अगले दिन सुबह रंगों की होली शुरू हो जाती है। होलिका दहन समाप्त होने पर वहां राख यानि भस्म शेष रह जाती है।

यह राख अपने घर लाने से कई तरह के फायदें होते हैं। इससे आपके जीवन की कई कठिनाइयाँ दूर हो सकती है। ज्योतिष की दृष्टि से भी होलिका दहन की राख के कई लाभ होते हैं। आज हम इन्हीं के बारे में जानने जा रहे हैं।

1. यदि आपकी लाइफ में बुरा समय चल रहा है तो होलिका दहन की राख (Holika Dahan Raakh) से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। बुरा समय आपके आसपास मौजूद निगेटिव ऊर्जा (Negative Energy) की वजह से आता है। होलिका दहन की राख में इस नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के गुण होते हैं। इसके लिए आप होलिका दहन की राख घर लाकर एक बर्तन में रख दें। अब इसी में थोड़ी सी राई भी मिला दें। यह बर्तन अपने घर के किसी भी कमरे में रख दें। इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

2. यदि आपकी कुंडली में ग्रह दोष (Grah Dosh) है तो होलिका दहन की राख से इसे दूर किया जा सकता है। शास्त्रों के मुताबिक होलिका दहन की भस्म बेहद शुभ होती है। इस राख को अगर पानी में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाया जाए तो व्यक्ति की कुंडली में मौजूद सभी ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं।

3. यदि दुर्भाग्य आपका पीछा कभी नहीं छोड़ता है और आप भाग्य को तरस जाते हैं तो होलिका दहन की राख से इस समस्या का समाधान हो सकता है। होलिका दहन की राख को बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप इसे अपने माथे और गले पर लगा लें तो आपकी किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। इतना ही नहीं आपकी बुद्धि का भी विकास होगा। अर्थात स्टूडेंट्स के लिए भी ये राख काम की चीज है।

4. घर में यदि वास्तु दोष हो तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे यह वास्तु दोष घर में लड़ाई झगड़े बहुत करवाता है। इस बाधा से राहत पाने में होलिका दहन की राख काम आती है। आप इस राख को घर ले आए और अपने सभी कमरे में छिड़क दें। इससे घर की नेगेटिविटी तो दूर होगी ही साथ ही ग्रह कलेश भी खत्म हो जाएगा। परिवार में सुख शांति रहेगी।

आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। कृपया इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button