स्वास्थ्य

क्या आपको भी खाना खाते ही भागना पड़ता है शौच करने? ऐसे पाएं इस समस्या से छुटकारा

खाने पीने का शौक सभी को होता है। जब खान आपके पेट में अंदर जाता है तो सोच के माध्यम से बाहर भी आता है। आमतौर पर यह शौच खान खाने के कई घंटों बाद आती है। लेकिन कुछ लोगों और बच्चों को खाने के तुरंत बाद शोच जाने की समस्या होती है।

यह चीज वे अपनी मर्जी से नहीं करते हैं, बल्कि ऐसा उनके अंदर मौजूद शारीरिक समस्या के चलते होता है। इस समस्या की वजह से इन्हें कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। असल में ये प्रॉब्लम गैस्ट्रो कॉलिक रिफलक्स के कारण होती है। यदि आप भी इस प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो टेंशन न लें। आज हम आपको इस समस्या का घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

घरेलू नुस्खे

1. इमली की छाल लेकर उसका चूर्ण बना लें। अब 1 ससे 6 ग्राम इस चूर्ण को 20 ग्राम दही में मिला दें। इस मिश्रण को सुबह और शाम दिन में दो बार पिए। आपकी समस्या खत्म हो जाएगी। बच्चों को ये प्रॉबलम है तो उन्हें भी यह चटा सकते हैं।

2. बेल का कच्चा फल लें और उसे आग में थोड़ा सेंक लें। अब इसका दस ग्राम गुदा लें और उसमें थोड़ी सी शक्कर मिला दें। इसका सेवन दिन में एक बार करें। आपको आराम महसूस होगा।

3. आम के फूल लें और उसका बारीक चूर्ण बना दें। इसका 3 ग्राम लेकर सुबह बासी मुंह पानी के साथ पी जाएं। आपकी समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

खाने में लाएं ये परिवर्तन


इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको अपने खान पान में भी बदलाव करना होगा। सबसे पहले तो आप हर चीज अच्छे से चबाकर ही खाएं। अपने भोजन में अधिक से अधिक फाइबर की मात्रा शामिल करें। एक बार में सबकुछ खाने की बजाय दिन में तीन से चार बार थोड़ा थोड़ा कर के खाएं। आपको फर्क कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा।

भोजन में इन चीजों को भी खाएं


अदरक, मटर, ब्रोकोली, साबुत अनाज, दालें, सेम इत्यादि चीजें अपने आहार में शामिल करें। भोजन के बाद तुरंत सोच जाने की समस्या में आराम मिलेगा। इसके अलावा दही और कच्चा सलाद भी खाने के साथ लें। फलों की बात करें तो आम, केले, अनानास, अमरूद, अजमोद इस समस्या में रामबाण की तरह कार्य करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह उपाय पसंद आए होंगे। यदि यह समस्या बहुत अधिक है तो डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।

 

Back to top button