अध्यात्म

धनवान बनने के लिए होली के दिन कर दें गोमती चक्र के ये अचूक उपाय, एकदम से बदल जाएगा भाग्य

धन, संपदा और सुख शांति प्राप्ति के लिए आप होली के दिन नीचे बताए गए उपायों को कर दें। गोमती चक्र से जुड़े लाल किताब में बताए गए इन उपायों को होली के दिन करने से जीवन के सभी दुख खत्म हो जाएंगे और जो आप चाहते हैं वो आपको हासिल हो जाएगा। तो आइए जानते हैं गोमती से जुड़े इन उपायों के बारे में।

धन लाभ हेतु आप होली के दिन 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात इसे शिवलिंग पर अर्पित कर दें। इन्हें अर्पित करते समय आप शिव जी से जुड़े मंत्रों का जाप करें। इस उपाय को करने से धन लाभ होता है। साथ में ही व्यापार या नौकरी में तरक्की भी मिल जाएगा।

अगर अपने किसी को पैसे उधार दिए हैं जो कि वापस नहीं मिल रहे हैं। तो इस उपाय को कर दें। इस उपाय को करने से उधार में दिए गए पैसे आपको वापस मिल जाएंगे। उपाय के तहत आप होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करें। फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चंदन से लिख लें। जिससे आपने पैसे उधार में लिए हैं। सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ किसी गड्ढा में डाल दें और गड्ढे को बंद कर दें। इस टोटके से धन प्राप्ति होगी और जिस व्यक्ति को आपने कर्ज दिया है। उससे पैसे वापस मिल जाएंगे।

अपने शत्रु पर विजय पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें और गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें। ये उपाय करने से शत्रु पर आपको विजय मिल जाएगी और वो आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए होलिका दहन वाले दिन 21 गोमती चक्र के लाल रंग के कपड़े के अंदर बांध दें। फिर इस कपड़े को मां लक्ष्मी के सामने रख दें। पूजा करें और बाद में ये कपड़ा उठाकर अपनी तिजोरी के अंदर रख दें। ये उपाय करने से तिजोरी धन से भरी रहेगी।

Back to top button