अध्यात्म

चाणक्य की रामबाण तकनीक से जाने किसी व्यक्ति को कैसे परखें, इन 4 तरीकों का करें इस्तेमाल

आचार्य चाणक्य अपने समय के बहुत बड़े ज्ञानी थे। उनके पास गजब की तर्क शक्ति थी। उन्होंने अपने जीवन में बहुत ज्ञान हासिल किया था। इसी के आधार पर उन्होंने चाणक्य नीति भी लिखी। आज के जमाने में भी उनकी यह नीति बहुत काम की है। इससे हमे कई लाइफ मैनेजमेंट के टिप्स जानने को मिलते हैं।

आज हम आपको किसी व्यक्ति को परखने से संबंधित आचार्य चाणक्य की नीति के बारे में बताने जा रहे हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जैसे सोने की परख के लिए घिसने, काटने और आग में तापने-पीटने जैसे चार उपाय किए जाते हैं, ठीक वैसे ही किसी व्यक्ति के स्वभाव को जानने के लिए यह 4 चीजें की जा सकती है।

त्याग की भावना: किसी भी व्यक्ति की परख उसकी त्याग की भावना से की जा सकती है। इसकी वजह ये है कि जिस भी शख्स में त्याग की भावना विद्यमान रहती है वह अक्सर सच्चा होता है। ऐसे लोग दूसरों का साथ देते हैं। ये सच और झूठ में से हमेशा सच को चुनते हैं। हालांकि यह गुण बहुत कम लोगों में ही देखने को मिलता है।

शील (नैतिक व्यवहार): किसी भी व्यक्ति का व्यवहार उसके बारे में बहुत कुछ कह देता है। एक इंसान के अंदर अच्छा और नैतिक व्यवहार होना बेहद जरूरी होता है। आखिरकार हम इंसान एक सामाजिक प्राणी हैं। हमारे आसपास कई लोग वास करते हैं। इनसे हमारा लगातार संपर्क भी होता है। इसलिए आप दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं यह बहुत मायने रखता है। इस व्यवहार से ही आप सामने वाले के स्वभाव को परख सकते हैं।

गुण: किसी भी व्यक्ति की परख करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप उसके सभी गुणों का अच्छे से अवलोकन करें। व्यक्ति के अंदर पाए जाने वाले अधिकतर गुण या अवगुण जन्मजात होते हैं। ये गुण आसानी से बता देते हैं कि व्यक्ति का रियल स्वभाव कैसा होगा।

कर्म: कर्म का अर्थ होता है कि व्यक्ति अपना और परिवार का पेट पालने के लिए कैसा काम करता है। यहां बड़े या छोटे काम की बात नहीं हो रही है। बल्कि काम ईमानदारी और मेहनत से किया जा रहा है या नहीं ये मायने रखता है। बेईमानी वाले काम और ईमानदारी-मेहनत वाले कार्य में जमीन आसमान का अंतर होता है। आप इसी से व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। ये उसे परखने का अच्छा तरीका होता है।

उम्मीद करते हैं कि आपको आचार्य चाणक्य की कही ये बातें पसंद आई होगी। कृपया इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें।

 

Back to top button