बॉलीवुड

रामायण-महाभारत के ये मशहूर सितारे टीवी छोड़ राजनीति में आजमा चुके हैं हाथ, देखें लिस्ट

मनोरंजन जगत के ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन अभिनय के बलबूते इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। ऐसे कई सितारे हैं जो इंडस्ट्री में सक्रिय रहते हुए भी राजनीति में अपना कदम रख चुके हैं। हाल ही में रामायण में श्री राम जी की भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता अरुण गोविल राजनीति में चले गए। अरुण गोविल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है परंतु सिर्फ अरुण गोविल ही नहीं है जिन्होंने राजनीति में अपना हाथ आजमाया है बल्कि इसके अलावा भी रामायण और महाभारत के ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री को छोड़कर राजनीति में अपना कदम रखा है। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है।

अरुण गोविल

रामायण के राम यानी अरुण गोविल ने राजनीति की राह पकड़ ली है। हाल ही में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है। अरुण गोविल को बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की सदस्यता दिलाई गई है। बीते साल कोरोना वायरस के चलते जब देश भर में लॉकडाउन का ऐलान हुआ था तब इसी बीच रामायण की टीवी पर वापसी हुई थी। लोगों ने यह शो बेहद पसंद किया था। इसी बीच अरुण गोविल की लोकप्रियता भी काफी तेजी से बढ़ी थी।

नितीश भारद्वाज

भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता नीतिश भारद्वाज कभी बीजेपी का हिस्सा रह चुके हैं। आपको बता दें कि साल 1996 में उन्होंने बीजेपी के टिकट से झारखंड के जमशेदपुर से चुनाव लड़ा था और उनको इस चुनाव में जीत भी मिली परंतु पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह से हारने के बाद उन्होंने राजनीति से दूरियां बना ली थी।

दारा सिंह

धारावाहिक “रामायण” में हनुमान का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता दारा सिंह ने अपने रोल से सभी दर्शकों को अपना फैन बना लिया था। सभी दर्शकों ने दारा सिंह को हनुमान के किरदार ने बेहद पसंद किया। इतना ही नहीं बल्कि लोग दारा सिंह को हनुमान के किरदार में देखकर उनकी पूजा भी करने लगे थे। आपको बता दें कि दारा सिंह कभी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े परंतु वह बीजेपी के मनोनीत सदस्य जरूर बने थे। उन्हें भाजपा ने राज्यसभा भेजा था।

गजेंद्र चौहान

धारावाहिक “महाभारत” में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान भी राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। आपको बता दें कि गजेंद्र चौहान भाजपा का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में बीजेपी जॉइन की थी। इसके बाद पार्टी ने उन्हें 2015 में फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया।

दीपिका चिखलिया

टीवी का मशहूर धारावाहिक “रामायण” में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और इसमें वह जीती भी थीं। दीपिका चिखलिया साल 1991 में गुजरात के वडोदरा सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

अरविंद त्रिवेदी

रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी भी भाजपा की नाव में सवार हो चुके हैं। साल 1991 में गुजरात के साबरकांठा से उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था और उन्होंने जीत भी हासिल की। इसके बाद साल 2002 में भी उनको जीत मिली। आपको बता दें कि रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण के किरदार से सभी लोगों को अपना फैन बना लिया था। रावण की भूमिका ने अरविंद त्रिवेदी को देश और दुनिया भर के टीवी दर्शकों का चहेता बना दिया था।

रूपा गांगुली

महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली राजनीति के क्षेत्र का जाना माना चेहरा हैं। आपको बता दें कि मौजूदा समय में रूपा गांगुली राज्यसभा के मनोनीत सदस्य हैं। पिछले विधानसभा में उन्होंने हावड़ा नार्थ से चुनाव लड़ा था परंतु इसमें उनको सफलता प्राप्त नहीं हो पाई थी।

Back to top button