समाचार

पहले बड़े भाई ने किया महिला से रेप, फिर शादी रचा छोटे भाई को भेज दिया इज्जत लूटने

एक महिला की जिंदगी में एक के बाद एक कितने दुख आ सकते हैं इसका ताज़ा उदाहरण बिहार (Bihar) के पश्‍च‍िम चंपारण (West Champaran) जिले के शिकारपुर थाना (Shikarpur police station) इलाके में स्थित एक गांव में देखने को मिला है। यहां नरकटियागंज के शिकारपुर थाना (Narkatiaganj Shikarpur Station) में रहने वाली एक महिला के साथ बड़े भाई ने जबर्दस्ती गंदी हरकत की। इसके बाद पंचायत बैठी और उन्होंने आरोपी की शादी पीड़ित महिला से करवा दी।

हालांकि निकाह के बाद भी महिला की लाइफ से दुख खत्म नहीं हुए। आरोपी महिला को अपने घर नहीं लाया। वह मायके में ही रहती थी। इसके बाद जब महिला के घर वालों ने बेटी को ले जाने का ससुराल वालों पर दबाव बनाया तो आरोपी का छोटा भाई महिला को लेने आया। यहां महिला के देवर ने विदाई के बहाने महिला का रेप कर दिया। साथ ही ये बात किसी को न बताने की धमकी भी दी। महिला कुछ दिन तो चुप रही। लेकिन जब ससुराल वाले उसे लेने नहीं आए तो उसने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है, हालांकि दोनों आरोपी भाई अभी फरार हैं। महिला का आरोप है कि भाइयों की इन गंदी हरकत की वजह से उसकी पढ़ाई भी छूट गई है। आरोपी का नाम चंगेज खां बताया जा रहा है। शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित धूमनगर गांव में रहने वाले चंगेज खां ने युवती को तब अपना शिकार बनाया जब वह सिलाई केंद्र के लिए जा रही थी। इस घटिया काम में उसकी एक महिला ने भी मदद की थी।

ये घटना 2019 की है। इस मामले पर गांव में पंचायत बैठी थी। उन्होंने चंगेज खां और युवती का निकाह करवा दिया था। हालांकि आरोपी शादी के बाद युवती को घर नहीं ले गया। वह मायके में ही पड़ी रही। फिर चंगेज खां का छोटा भाई अंगेज (महिला का देवर) युवती को लेने आया लेकिन उसे अपने साथ ले जाने की बजाय उसका रेप कर चला गया।

अब युवती के ससुराल वाले इस शादी को भी फर्जी बता रहे हैं। वे युवती को अपने घर लाने को तैयार नहीं है। बस यही वजह है कि मजबूर में युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले को सुलझाने में लगी हुई है।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या युवती ने अपने साथ गंदी हरकत करने वाले व्यक्ति से शादी कर सही किया था? या उसे उसी समय आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवानी चाहिए थी?

Back to top button