चुटकुले

मज़ेदार जोक्स- एक महिला के पास फोन आया- आपका बेटा हमारे पास है, 25000 लेकर आओ! महिला

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke-1

टीचर- एक टोकरी में 10 आम है….!

उसमें से 2 आम सड़ गए….!

बताओ कितने आम बचे…..?

संजू- सर….. 10 आम….!

टीचर- वो कैसे…..?

संजू- सड़ने के बाद भी आम तो आम ही रहेगा ना…..!

केले तो बन नहीं जायेंगे…..!!

आज संजू एक वकील है…..!!!

Joke-2

एक आदमी अपनी बीवी को दफना के घर जा रहा था कि….

अचानक बिजली चमकी….!

बादल गरजे और जोर की बारिश शुरू हुई….!

दुखी आदमी बोला- लगता है पंहुच गयी….!!

Joke-3

Joke-4

शराबी दोस्त- शराब से ज्यादा नुकसान तो पानी ने पहुंचाया है….!

शुभम- नहीं भाई….. आप गलत कह रहे है…..!

पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है….!

शराबी- क्यों भाई साहब…..!

क्या पिछले साल बाढ़ से हजारों लोग मरे नहीं थे……??

Joke-5

पति (पत्नी से)- मैं तुमको तुम्हारे जन्मदिन पर एक उपहार देना चाहता हूं….!

सामने दुकान पर लटकी साड़ी का रंग कैसा लग रहा है….?

पत्नी (खुश होकर)- बहुत सुन्दर है….!

पति- बस!….. बिल्कुल इसी रंग का

रूमाल मैंने तुम्हारे लिए लिया है…..!!

Joke-6

एक आदमी पुलिस स्टेशन आया और बोला-

मुझे अर्रेस्ट कर लो….!

मैंने अपनी पत्नी के सर पर डंडा मारा है….!

पुलिस- क्या वो मर गयी….?

आदमी- जी नहीं वो तो बच गई….

अब मेरी खैर नहीं….!!

Joke-7

छोटा बच्चा थाने के सामने…..

रोड पर पोट्टी कर रहा था….!

पुलिस ने उसे पकड़ लिया….!

उसे ले जाने लगे तो….

बच्चा हंसते हुए बोला-

कानून के रखवालों…. सबूत तो उठा लो….!!

Joke-8

संता- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे…!

बंता- मैं अपनी बीवी को भी लाऊँगा….!

संता- अगर तेरी बीवी और साली दोनों….

शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा….?

बंता- भाई मैं तो शेर को बचाऊँगा….!

आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं…..!!

Joke-9

एक लड़का बस में खड़ा था

ब्रेक लगी तो एक लड़की पर जा गिरा

लड़की : बद्तमीज …क्या कर रहे हो

पप्पू : आईटीआई और आप

Back to top button