बॉलीवुड

निर्देशक रामगोपाल वर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा!

फिल्मों से प्रेम करने वाला शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो राम गोपाल वर्मा को नहीं जनता होगा। यह हमेशा कुछ नया करने के लिए जाने जाते हैं। यह बॉलीवुड में अपने तरह के इकलौते निर्देशक हैं। यह सच है कि इस समय राम गोपाल वर्मा के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। उनकी बनायी 10 फिल्मों में से एक फिल्म ऐसी होती है, जो इतिहास रच देती है।

रामू और विवादों का बहुत गहरा रिश्ता है। रामू ने कुछ समय पहले ही सनी लियोनी के बारे में कुछ कहा था। जिस वजह से उन्हें काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी थी। केवल यही नहीं कुछ महिला संगठनों ने तो पुलिस केस भी कर दिया था। जब इस मामले की खबर सनी लियोनी को हुई तो वह रामू की हरकत से गुस्से से पागल हो गयीं।

महिला से सम्बंधित नहीं है मामला:

एक बार फिर से रामू विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस बार का मामला किसी महिला से सम्बंधित नहीं है। इस बार रामू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। जी हां आप सही सुन रहे हैं, गैर जमानती वारंट। आप सोच रहे होंगे कि यह किसने किया और क्यों किया?

कॉपीराइट चुराने का लगा आरोप:

दरअसल इस बार औरंगाबाद हाईकोर्ट ने रामगोपाल वर्मा और निर्माता रोनी स्क्रूवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों पर साल 2009 में आई फिल्म “अज्ञात” की कॉपीराइट चुराने का आरोप लगा है। हुआ ये कि औरंगाबाद के मुस्ताक मोहसिन ने यह दावा किया है कि फिल्म अज्ञात की कहानी उन्होंने लिखी है।

फिल्म में दिया गया किसी और को क्रेडिट:

मुस्ताक का कहना है कि वह उनकी अपनी मौलिक रचना है। जबकि फिल्म में लेखक के रूप में निलेश गिरकर और पुनीत गांधी को क्रेडिट दिया गया है। इस वजह से उन्होंने केस दर्ज करवाया है। एक बार फिर इस केस की वजह से रामू सुर्खियों में आ गए हैं। इससे पहले वह अपनी आगामी फिल्म सरकार 3 के लिए सुर्खियों में थे।

Back to top button