स्वास्थ्य

सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए भूलकर भी न खाए ये 5 चीजें, यौन शक्ति बढ़ने की बजाय घट जाती है

हर मर्द के लिए उसकी सेक्शुअल पावर (Sexual Power) बहुत अहम होती है। वह ये कभी नहीं चाहेगा कि उसकी यौन शक्ति में कोई गिरावट आए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विशेष चीजों का सेवन करने से पुरुषों की यौन शक्ति कम भी होती है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

शराब और नशीले पदार्थ

कई लोगों को सुनी सुनाई बातों से लगता है कि शराब, गांजा, भांग जैसी चीजों का सेवन करने से सेक्स पावर और प्लेजर में इजाफा होता है। लेकिन ये सच नहीं है। डॉक्टर्स की माने तो इन चीजों के निरंतर सेवन करते रहने से भविष्य में नपुंसकता आ सकती है। इनका सेवन करने वालों को इन मादक मदार्थों की लत सी लग जाती है। फिर इनके बिना इनकी सेक्स लाइफ एकदम जीरो हो जाती है। यह चीज उनकी मैरिड लाइफ और सेक्स जीवन को तबाह कर देती है। इसलिए इनके सेवन से हर हाल में बचना चाहिए। इनका बुरा प्रभाव तुरंत नहीं दिखता लेकिन लॉंग टर्म में ये नुकसानदायक होते हैं।

नीम हकीम की दवाइयां

कई लोग अपनी यौन शक्ति बढ़ाने के लिए गली-मुहल्ले में बैठने वाले नीम-हकीम की दी हुई पुड़िया खा लेते हैं। उनकी दी यह दवाइयां आगे चलकर गंभीर बीमारियों की वजह बनती है। इसलिए इन नीम-हकीम के सेक्स पॉवर बढ़ाने वाले पोस्टर और वॉल पेंटिंग को देखकर बेवकूफ न बने। एक बार सेक्स नहीं करोगे तो चलेगा लेकिन इनकी दवाई लेकर गंभीर बीमारी पैदा कर लोगे तो दिक्कत हो जाएगी।

जानवरों का मांस और तेल

कुछ लोग जंगली और विलुप्त होते जानवरों का मांस और तेल सेक्स पॉवर बढ़ाने के नाम पर बेचते हैं। इनसे अभी तक सेक्स पॉवर बढ़ने के कोई परिणाम भी नहीं मिले हैं। ये लोग बस दूसरों को बेवकूफ बनाते हैं। जब लोग इनसे बेवकूफ बन जाते हैं तो इन जानवरों की अवैध तस्करी शुरू हो जाती है। इन्हें मारा जाता है। पैंगोलिन का मांस, सांडा का तेल और मांस, डॉल्फिन का मांस, कछुओं का मांस, बाघ और हिरण का मांस इत्यादि का प्रचार सेक्स पॉवर बढ़ाने के रूप में किया जाता है। लेकिन सच तो ये है कि इन्हें खाने या लगाने से कुछ नहीं होता है। आप दवाइयों और अनाज से भी अपनी सेक्स पॉवर बढ़ा सकते हैं।

अंग्रेजी दवाईयां

बाजार में आपको यौन शक्ति बढ़ाने की कई अंग्रेजी दवाईयां मिल जाएगी। ये फायदा तो करती है लेकिन बिना डॉक्टरी सलाह के इनका सेवन करना बड़ा रिस्क वाला काम होता है।

शराब के साथ दवाईयां लेना

कई युवा लोग शराब के साथ वियाग्रा जैसी दवाइयों का सेवन करते हैं। इससे उन्हें अधिक सेक्स पॉवर मिलती है। लेकिन ये टेम्परारी होती है। इससे जान जाने तक का खतरा रहता है। इसलिए ऐसे प्रयोग करने से हर हाल में बचना चाहिए।

Back to top button