समाचार

फोन पर घंटों दूल्हे से बात करती थी दुल्हन, लेकिन मंडप पर शक्ल देखते ही कर दिया शादी से मना

उत्तर प्रदेश में एक दुल्हन ने इसलिए शादी करने मना कर दिया क्योंकि दूल्हे ने जो अपनी फोटो रिश्ते के लिए भेजी थी, उसमें वो काफी गोरा था। आगरा के एक गांव में रविवार रात बारात आई थी। धूमधाम से बारात का स्वागत किया गया। वहीं जब फेरों के लिए दुल्हन को मडंप पर लगाया गया। तो उसने दूल्हे को देखते ही शादी करने के लिए मना कर दिया। सब लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन वो नहीं मानी और अपने फैसले पर कायम रही। इतना ही नहीं लड़की पक्ष ने बारात को वापस भेज दिया। जिसके बाद बारात सीधा थाने पहुंच गई और पुलिस से लड़की पक्ष की शिकायत की। दूल्हे के परिवार के लोगों ने लड़की पक्ष के खिलाफ केस भी दर्ज करवा दी। साथ में ही शादी पर हुए खर्च के पैसे भी उनसे मांगे।

ये मामला बाह थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा गांव का है। यहां की रहने वाली करिश्मा की शादी कानपुर नगर के जयप्रकाश से तय हुई थी। रविवार को जयप्रकाश बारात लेकर आया था। वहीं जैसे ही दुल्हन ने उसकी शक्ल देखी तो उसने शादी करने के लिए मना कर दिया। दुल्हन ने ये कहते हुए शादी करने से इंकार किया कि जो दूल्हे की तस्वीर भेजी गई थी। दूल्हा उससेे बेहद ही अलग निकला। दूल्हन ने आरोप लगाया कि उसकी जगह दूसरा दूल्हा लाया गया है।

दुल्हन के मना करने के बाद उसे काफी समझाने की कोशिश भी की गई। लेकिन वो नहीं मानी। जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा। वहीं इस पूरे मामले पर दूल्हे जयप्रकाश का कहना है कि शादी तय हुई और फिर एक माह से हम दोनों पूरा-पूरा दिन फोन पर बातचीत किया करते थे। कई बार बातचीत के चलते हम लोग खाना तक नहीं खाते थे। लड़की उसकी प्यार की बाते करती थी और कहती थी कि तुम अगर नहीं मिले तो जहर खा कर मर जाऊंगी और तुम्हें फंसा देंगे। लेकिन अब लड़की मे शादी के लिए मना कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन पक्ष से शादी पर हुए खर्च को देने की मांग की है।

इस मामले में अन्य लोगों का कहना है कि दूल्हे ने जो अपनी फोटो भेजी थी वो एडिट की गई थी। तस्वीर में मोबाइल ऐप का उपयोग हुआ था। इसी कारण तस्वीर और हकीकत के चेहरे में काफी अंतर था है। दूल्हे पक्ष ने इन आरोप पर कुछ नहीं कहा। पूरे मामले में थाना प्रभारी विनोद पाल का कहना है कि दोनों पक्षो से बात की जा रही है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

Back to top button