दिलचस्प

मां के दूध की तरह गुणवान है इस जानवर का दूध, बिकता है 2500 रुपए प्रति लीटर

दूध सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को मजबूत बनाते हैं। इसलिए बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध में भी अलग अलग वैराईटी होती है। जैसे भारत में लोग भैंस, गाय और बकरी का दूध अधिक पीते हैं। इन दूध की कीमत बाजार में करीब पचास रुपए प्रति लीटर होती है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किसान से मिलाने जा रहे हैं जो घोड़ी का दूध बेचकर करोड़पति बन गया। यह किसान ढाई हजार रुपए प्रति लीटर में घोड़ी का दूध बेचता है। इसके दूध को कई बड़े बड़े सेलिब्रिटी भी खरीदते हैं।

दरअसल यूके के सॉमरसेट में रहने वाले 62 वर्षीय  फ्रैंक शेल्लार्ड (Frank Shellard) घोड़ी का दूध बेचने का कारोबार करते हैं। इस कारोबार ने उन्हें करोड़पति बना दिया है। उनके पास कुल 14 घोड़ियां हैं। भविष्य में वे इन घोड़ियों की संख्या और भी बढ़ाने वाले हैं। इसकी वजह ये है कि यूके में अचानक से घोड़ी के दूध की डिमांड बहुत बढ़ गई है।

फ्रैंक घोड़ी का दूध 250 ml की  बोतल में पैक कर बेचते हैं। इस एक बोतल की कीमत 600 रुपए से अधिक है। उनकी घोड़ी का दूध 2 हजार 628 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिकता है। वर्तमान में फ्रैंक के पास डेढ़ सौ से अधिक ग्राहक हैं। इसमें यूके के फेमस लोग भी शामिल है। ये सभी घोड़ी का दूध पीना पसंद करते हैं।

फ्रैंक बताते हैं कि घोड़ी का दूध गुणवत्ता में गाय के दूध से भी ज्यादा अच्छा होता है। उनका कहना है कि सिर्फ मार्केटिंग के चलते गाय के दूध को इतनी लोकप्रियता मिली है। सच्चाई ये है कि घोड़ी के दूध में गाय के दूध से भी अधिक पौषक तत्व पाए जाते हैं।

फ्रैंक खुद रोज एक लीटर घोड़ी का दूध पी जाते हैं। इससे उनके शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। वह इस दूध को अपनी बेटी और दादी को भी पिलाते हैं। घोड़ी के दूध में फैट की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। ये इतना अच्छा होता है कि कुछ लोग इस दूध की तुलना महिला के दूध से भी करते हैं।

वैसे यदि आपको मौका मिले तो क्या आप घोड़ी का दूध पीना पसंद करेंगे? क्या आप इसके लिए अपनी जेब से ढाई हजार रुपए प्रति लीटर देंगे? अपने जवाब हमे कमेंट सेक्शन में जरूर दें। साथ ही ये जानकारी पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ साझा भी करें।

Back to top button