बॉलीवुड

सहेली की शादी में बन-ठन कर पहुंची आलिया भट्ट, साड़ी पहन किया शानदार डांस, देखें Video और Photos

इन दिनों शादियों का सीजन खूब चल रहा है। बहुत से लोग पिंक सिटी जयपुर में शादियां करना पसंद करते हैं। इसमें बड़े बड़े सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं। हाल ही में बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट भी जयपुर में अपने दोस्त की शादी में दिखाई दी। अपनी सहेली की शादी में आलिया ने खूब इन्जॉय किया और जमकर डांस भी किया। अब इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दरअसल आलिया अपनी दोस्त रिया खुराना की शादी में शामिल होने के लिए शनिवार रात जयपुर आई थी। मुंबई से फ्लाइट से आते ही आलिया ने कोई आराम नहीं किया और एयरपोर्ट से सीधे ऑबेरॉय राजविलास होटल आ गई। यहाँ उनकी सहेली की संगीत सेरेमनी में चल रही थी।

इस दौरान आलिया ने अपनी सहेलियों के साथ खूब नाच गाना किया।

आलिया ने सहेली की शादी में गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। इसमें वे बला की खूबसूरत दिखाई दे रही थी।

आलिया ने इस शादी की कुछ तस्वीरें भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वे कैप्शन में लिखती हैं – हम इस प्यार को फोटोग्राफ में संजोकर रखते हैं, हम ये यादें अपने लिए बनाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आलिया की इस पोस्ट को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पर अभी तक पंद्रह लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस आलिया के साड़ी लुक की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही आलिया के एक फैन पेज ने उनका डांस का वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में आलिया स्टेज पर अपने सहेलियों संग कमाल की डांस परफॉरमेंस देते हुए नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FAN GIRL ? (@aliabhatt_fantasy)

आलिया का यह वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है। आलिया को इस तरह शादी में इन्जॉय करता हुआ देख कई फैंस ये भी पूछ रहे हैं कि ‘आलिया आप कब शादी के बंधन में बंधेंगी?’ गौरतलब है कि आलिया इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही है। दोनों कई पब्लिक प्लेस पर साथ दिखाई देते हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि यह दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि फिर कोरोना वायरस और ऋषि कपूर के निधन की वजह से इनकी शादी टल गई।

खैर आलिया और रणबीर कब शादी करने वाले हैं यह तो वही दोनों बता सकते हैं। फिलहाल आप आलिया को दूसरों की शादी में इन्जॉय करता हुआ ही देख लीजिए।

Back to top button