समाचार

श्रीलंका सरकार ने लिया बड़ा फैसला, देश में जल्द लग जाएगा बुर्के व मदरसे पर प्रतिबंध

श्रीलंका सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर ये देश बुर्के पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। साथ में ही इस देश में बने एक हजार से ज्यादा मदरसों व इस्लामिक स्कूलों को भी बंद किया जाएगा। दरअसल 2 साल पहले इस देश में आतंकी हमला हुआ था। जिसके बाद से ही यहां की सुरक्षा को ओर मजबूत करने के लिए ये सब किया जा रहा है। श्रीलंका के जनसुरक्षा मंत्री शरथ वीरासेकरा ने बढ़ते कट्टरपंथ को रोकने के लिए ये फैसला जरूरी बताया है।

मंत्री वीरासेकरा ने कहा कि कैबिनेट की सहमति के लिए उन्होंने विधेयक पर दस्तखत किए हैं। विधेयक में राष्ट्रीय सुरक्षा को आधार बनाते हुए मुस्लिम महिलाओं के पूरे चेहरे को ढंकने पर रोक लगाने की मंजूरी मांगी गई है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद कानून बना सकती है। इन्होंने आगे कहा कि शुरुआती दौर में देश में मुस्लिम लड़कियों व महिलाओं ने कभी बुर्का नहीं पहना था। कुछ सालों से ही देश में बुर्का पहनने का चलन शुरू हुआ और इसके साथ ही धार्मिक कट्टरपंथ भी बढ़ने लगा।

बुर्के पर प्रतिबंधन लगाने के साथ ही एक हजार मदरसों व इस्लामिक स्कूलों पर रोक लगाने की योजना भी सरकार की ओर से बनाई गई है। मंत्री वीरासेकरा ने इस बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि जिन एक हजार मदरसों व इस्लामिक स्कूलों पर रोक का प्रस्ताव है। वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मखौल उड़ा रहे हैं। किसी को कुछ भी पढ़ाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

इस वजह से लिया गया ये फैसला

25 अप्रैल साल 2019 में श्रीलंका में हमला हुआ था। इन बम धमाकों में लगभग 253 लोगों की मौत हो गई थी। ये हमला चर्च व होटलों पर किया गया था। इस हमले के बाद से ही बौद्ध बहुल श्रीलंका में ये कानून लाने की तैयारी की जा रही थी। वहीं अब ये कानून बनकर तैयार हो गया है। गौरतलब है कि इससे पहले कई देशों में भी बुर्के पर प्रतिबंध लगाया गया है। स्विट्जरलैंड देश ने भी यहीं फैसला लिया था और जनमत संग्रह कर बुर्का पहनने पर रोक लगाई थी।

 

Back to top button