विशेष

ग्रीन योद्धा के नाम से फेमस है ये बस कंडक्टर, CBSC की किताबों में भी है इनका जिक्र, जाने क्यों?

पेड़ पौधे हमारे वातावरण को शुद्ध रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन तीव्र औद्योगिक विकास की वजह से हम इन्हें लगातार काटते चले जा रहे हैं। जंगल कम होते जा रहे हैं और रहवासी इलाके बढ़ते चले जा रहे हैं। इसका हमारे पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती चली जा रही है।

ऐसे में जरूरत है कि हर शख्स अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को बैलन्स करें। लेकिन पेड़ पौधे लगाने का काम हर कोई नहीं करता है। किसी ने गिनती के कुछ एक पौधे लगा भी दिए तो बाद में वह पर्यावरण को भूल जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जो भारत में ग्रीन योद्धा के नाम से जाना जाता है।

मारीमुत्थु योगनाथन नाम का यह व्यक्ति पेशे से एक बस कंडक्टर है। लेकिन पिछले 30 सालों में वह 3 लाख से अधिक पेड़ लगा चुका है। दिलचस्प बात ये है कि उसने ये पौधे अपने पैसों से ही लगाए हैं। योगनाथन आज हम सबके लिए एक मिसाल बन गए हैं। अब कई लोग इनसे प्रेरणा भी ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस शख्स को बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है।

मारीमुत्थु योगनाथन की कहानी को @jainmaggii नाम के ट्विटर यूजर ने साझा किया है। उन्होंने योगनाथन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा – रियल इनवार मेंट लिस्ट मारीमुत्थु योगनाथन से मिलिए। यह पेशे से बस कंडक्टर हैं। ये बीते 30 सालों में 3 लाख पेड़ लगा अपने पैसों से लगा चुके हैं।

जैन मैगी के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। खासकर योगनाथन की खूब तारीफ हो रही है। योगनाथन के बारे में विकिपीडिया पर भी पढ़ने को मिल जाता है। यहां उन्हें ‘ग्रीन योद्धा’ कहा गया है।

इतना ही नहीं सी.बी.एस.सी बोर्ड की पांचवी कक्षा की जनरल नॉलेज किताब में भी योगनाथन को ‘ग्रीन योद्धा’ के रूप में पढ़ाया जा रहा है।

12 वीं पास मारीमुत्थू योगनाथन काफी लंबे समय से तमिलनाडु राज्य सड़क परिवहन निगम में नौकरी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

वैसे आपको इस शख्स की कहानी कैसी लगी?

Back to top button