समाचार

प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी भाभी, देवर ने देखा तो लगा दी कुंडी, जाने फिर क्या हुआ

लव अफेयर एक ऐसी चीज है जिसे आप कितना भी छिपाने की कोशिश कर लें, वह एक न एक दिन बाहर आ ही जाता है। अब बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मझीआवा गांव का यह मामला ही ले लीजिए। यहां गुरुवार को एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ रंगे हाथों आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई।

बताया जा रहा है कि महिला का पति घर से बाहर था, ऐसे महिला के देवर ने अपनी भाभी को उसके प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। देवर ने दोनों को बाहर से कुंडी लगाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने इसकी सूचना अपने भाई और पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस ने प्रेमी और महिला दोनों को हिरासत में ले लिया।

महिला के प्रेमी का नाम धर्मेंद्र यादव बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार हमे गुरुवार सुबह मझीआवा गांव के संजय मांझी के घर से कॉल आया था। उन्होंने बताया कि हमने एक व्यक्ति को बंधक बनाकर रखा है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो बड़ी मुश्किल से धर्मेंद्र को वहां से निकाल थाने ले जाया गया।

संजय मांझी का आरोप है कि उसके भैया अक्सर घर से बाहर रहते हैं। ऐसे में उसकी भाभी का पिछले कुछ सालों से प्रेमी से चक्कर चल रहा था। उसने भाई को ये बात बताई थी लेकिन उन्होंने विश्वास नहीं किया। बोला कि सबूत दिखाओ। इसलिए जब भाभी का प्रेमी मिलने आया तो देवर ने उसे कमरे में कैद कर दिया। प्रेमी धर्मेंद्र बस चलाता है।

देवर संजय का यह भी आरोप है कि धर्मेंद्र को छुड़ाने कुछ लोग भी आए थे। उन्होंने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने धर्मेंद्र को हिरासत में रखा हुआ है जबकि महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। महिला के पति की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत भी नहीं आई है। महिला फिलहाल अपने मायके चली गई है।

यह पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसने भी इस बारे में सुना उसने पत्नी की बुराई ही की। सभी का यही कहना था कि इस तरह पति को धोखे में रखकर पत्नी का उससे चीटिंग करना बहुत ही गलत बात है। यदि पत्नी अपने पति के साथ खुश नहीं थी तो उसे तलाक दे देना चाहिए था। इस तरह चोरी छिपे प्रेमी से अफेयर नहीं चलाना था।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button