राशिफल

इन राशियों पर मेहरबान हुईं मां संतोषी, धन लाभ के साथ तरक्की के मिल रहे प्रबल संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार स्थिति में परिवर्तन होने की वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक है ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और धन प्राप्ति के साथ-साथ तरक्की के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर मेहरबान हुईं मां संतोषी

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि लगातार बनी रहेगी। आपका समय सफलता दायक रहेगा। आपको हर काम में अच्छी खासी सफलता हासिल होने की संभावना नजर आ रही है। आपका हौसला मजबूत रहेगा। आप अपने पराक्रम के बलबूते कठिन से कठिन परिस्थितियों का भी सामना कर सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों का मन अध्ययन में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों को धन संबंधित मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। आपका समय बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। मां संतोषी के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भविष्य की चिंता खत्म होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। मान-सम्मान में इजाफा होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत हासिल हो सकती है। मां संतोषी के आशीर्वाद से व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। ज्यादातर कामों में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों को काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपका कोई कार्य बनता बनता बिगड़ सकता है। किसी भी नए काम में हाथ डालने से पहले अधूरे कामों को पूरा कीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ समय से चल रहा वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग थोड़ा संभल कर रहे क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। संतान के कैरियर से संबंधित चिंता लगी रहेगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद रखना सही नहीं है। आप अपने सभी कार्य स्वयं पूरे करें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। मेहनत से कमाया गया धन सोच समझकर खर्च कीजिए अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। व्यापार सामान्य चलेगा। कुछ खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है, जिससे परिवार के सदस्य काफी खुश नजर आएंगे। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत रहेंगे। दोस्तों के साथ लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में जीवनसाथी की सहायता मिलेगी। बाहर के खानपान से परहेज करें।

तुला राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप दूसरे के मामलों में ना पड़े अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी, जिसकी वजह से आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का मन थोड़ा हताश रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप काफी लंबे समय से कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे थे, उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता मिलेगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा, जिससे आपकी जेब का बोझ बढ़ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आप व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा फंस सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध खराब होते हुए नजर आ रहे हैं, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।

मीन राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप कोई भी व्यापार साझेदारी में आरंभ ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए पैसा बचाने की कोशिश कीजिए। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाई-बहनों के साथ कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन सामान्य व्यतीत होगा। आपको प्रिय की भावनाओं को समझने की जरूरत है। विद्यार्थियों का समय ठीक-ठाक रहेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

Back to top button