राशिफल

Rashifal: आज महाशिवरात्रि पर बन रहा है शिव और सिद्ध योग, इन 6 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा

आज महाशिवरात्रि है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शिवरात्रि की रात को ही भगवान शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि शिवजी का यह उत्‍सव शिव योग में ही मन रहा है। हम आपको गुरुवार 11 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 March 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। आपको अपने प्रयासों का अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा, जिससे आपके अंदर एक घबराहट या चिड़चिड़ापन रह सकता है। कारोबार में दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आपको धैर्य रखना चाहिए। जल्दी ही आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ेंगे। ‘ऊँ शिवाय नमः ऊँ’ मंत्र का 51 बार जाप करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कुछ एक्स्ट्रा आमदनी होने के योग बन रहे हैं। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। कहीं से अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन खुश हो जाएगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशक्ति के बल पर समस्या का समाधन होगा। परिवार के छोटों से प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको प्रयास करने के बाद सफलता मिलेगी। अपने प्रिय के साथ एक लंबी ड्राइव एक तनाव बस्टर होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपके बैंक से जुड़े कार्य में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके लिए धैर्य और शांति के साथ काम करना होगा। दूसरे के भरोसे अपना नुकसान कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आज लाभ होगा। कुछ मामलों में आपको गलत जानकारी मिल सकती है, या किसी बात को समझने में आपसे या आपसे जुड़े लोगों से कोई गलती हो सकती है। शाम के समय कोई उचित समाचार आपको मिलने वाले है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले आज अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। सफलता जरुर मिलेगी। भविष्य की किसी लंबी योजना पर विचार विमर्श करेंगे और कहीं दूर जाने की यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचें। इनकम कम होगी लेकिन खर्चे बहुत ज्यादा हो सकते हैं। सेहत भी कमजोर रहेगी। शिवलिंग पर जल अर्पित करें और बेल के तने पर थोड़ा-सा घी चढ़ाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आज आप कोई बिजनेस करने का मन बनायेंगे। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी मित्र से फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा जहाँ तक संभव हो सके अपनों के करीब आना होगा ताकि रिश्तों की गरिमा बनी रहे। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अचानक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आपके लिए भाग्य लेकर आएगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियां बनी रह सकती हैं। आज आप को परिजनों इष्ट मित्रों से भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते है। परिवार में किसी मित्र की कोई बात चलेगी, जो आपको किसी नई स्थिति से अवगत कराएगी। बालू, राख, गोबर, गुड़ और मक्खन से शिवलिंग बनाकर पूजन करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज परिवार में किसी सदस्य के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है। लोग आपकी क्षमताओं पर भरोसा करेंगे, आपकी योग्यता पर विश्वास जताएंगे। आपको बेहतर परिणाम लाने के लिए काफी मोटिवेशन मिल सकता है। आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रहेंगे। निजी जीवन में दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज नए काम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी बेहतर रहने की संभावना है। दोपहर के बाद क्षणिक मानसिक दबाव महसूस करेंगे। छात्र अपने जटिल सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित करने और उन्हें समझने में सक्षम होंगे। धन कमाने के मौके मिलेंगे। आपकी सलाह से बहुतों को लाभ मिल सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर पर मनोरंजन का आनंद लेंगे। घर का माहौल हरा भरा रहेगा। शिवलिंग पर आकड़े का फूल चढ़ाना शुभ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

साझेदारी में लाभ न के बराबर होने की संकेत मिल रहे हैं। भाग्य कापूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। कुछ दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा। आपके अपने परायों सा व्यवहार करते नजर आ सकते हैं। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। नए प्रोजेक्ट मिल सकेंगे व आप अपने लाभ को बढ़ाने में भागदौड़ करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग मिलने की उम्मीद आप रख सकते हैं। ज्ञान प्राप्ति व वरिष्ठ जनों के अनुभवों से लाभ मिलेगा। किसी मित्र की बातों से आत्मबल मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे और इससे आप चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अप्रियता रहेगी। साहित्य में रुचि रहेगी। रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। भगवना शिव को हरसिंगार के फूल अर्पित करने से घर में सुख-शांति आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज यदि आप स्वयं को शान्त रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को ठीक बनाये रखने के लिए खर्चों पर थोडा नियंत्रण रखने की जरुरत है। आज आप कुछ सामान की खरीदारी में व्यस्त होंगे। आपकी दिनचर्या में बदलाव आयेगा। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, साथ ही आपके कार्यों में सहयोग भी करेंगे। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दिन सुख शांति से बीतेगा। नए विचारों से आप उत्साहित रहेंगे और कुछ नया करने के लिए आप तत्पर रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका नाता मज़बूत होगा। खर्च कम होने से सुकून महसूस करेंगे। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी संवेदनशील होंगे। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा।

आपने Rashifal 11 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 March 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन 5 कार्यों को शिव पुराण में माना गया है अक्षम्‍य पाप, इन्हें करने से मिलती है नरक में जगह

Back to top button