अध्यात्म

इस दिन पड़ रही शनि अमावस्या, जीवन के हर दुख हो जाएंगे दूर, बस कर ले ये छोटा सा उपाय

हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की अंतिम तारीख को चंद्रदेव दर्शन नहीं देते हैं तो वह दिन अमावस्या कहलाता है। शनिवार के दिन जो अमावस्या पड़ती है उसे शनि अमावस्या कहा जाता है। इस बार 13 मार्च को शनि अमावस्या आ रही है। यह फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है जिसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती, शनि की ढैया और शनि से जुड़े अन्य दोष दूर होते हैं।

जब किसी व्यक्ति के ऊपर शनि से जुड़े दोष लगते हैं तो उसके कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने लगती है। वह जो भी कार्य करता है उसमें उसे विघ्न देखने को मिलते हैं। इसलिए आज हम आपको शनि अमावस्या के कुछ ऐसे खास उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने के बाद आपको शनि दोष से मुक्ति मिल जाएगी।

कब से कब तक है शनि अमावस्या

फाल्गुन महीने की अमावस्या होने की वजह से इसे फाल्गुन अमावस्या भी कहा जा सकता है। वहीं शनिवार के दिन आने की वजह से ये शनि अमावस्या भी कहलाती है। शनि अमावस्या की तिथि 13 मार्च 2021 दिन शनिवार है। यह अमावस्या 12 मार्च को दोपहर 03.02 मिनट से प्रारंभ होगी और 3 मार्च को दोपहर 03.50 बजे तक समाप्त हो जाएगी।

शनि अमावस्या के उपाय

1. शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे शनिदेव जल्दी खुश हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पीपल के वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश (शिवजी) बसते हैं। ऐसे में यदि आप शनिश्चरी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं और साथ ही पेड़ के समीप सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं तो आपको शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है।

2. शनि अमावस्या के दिन किसी गरीब या जरूरतमन्द को दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन इन लोगों को खाने पीने की चीजें दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव खुश होते हैं। साथ ही इस दिन शनि के मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप भी करना चाहिए। इसके अलावा शनि चालीसा भी पढ़ना चाहिए। ये सब कर आप शनि दोष से मुक्ति पा सकते हैं।

3. शनिवार का दिन शनिदेव के साथ साथ बजरंगबली का दिन भी माना जाता है। इसलिए इस दिन हनुमान जी की पूजा पाठ करने और हनुमान चालीसा पढ़ने से शनिदेव खुश होते हैं। शनि दोष के द्वारा उत्पन्न होने वाली बाधाएं हनुमानजी भी दूर कर देते हैं।

दोस्तों यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।

Back to top button