अध्यात्म

अगर आप भी अपनी सभी आर्थिक परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स!

वास्तु टिप्स: हिन्दू धर्म में वास्तुशास्त्र का अपना एक अलग महत्व रहा है। इसका पालन सदियों से किया जा रहा है। इसे आर्किटेक्चर का विज्ञान भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल घरों के निर्माण और उनके रखरखाव में किया जाता है। इसकी मदद से घर की सुख-शांति को बरकरार रखा जाता था। इसमें यहां बताया जाता था कि घर किस तरह से बनाना चाहिए और साथ ही किस तरह से घर का रखरखाव किया जाए।

वास्तु टिप्स, थोड़े परिवर्तन से बदल जाएगी आपकी आर्थिक स्थिति:

कई बार बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी घर में पैसा नहीं आ रहा है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने घर के वास्तु में थोड़ा परिवर्तन करके घर में चल रही आर्थिक दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको वास्तु के कुछ आसान टिप्स को अपनाने की जरूरत है।

अपनाएं ये टिप्स:

*- हमेशा घर के उत्तरी-पूर्वी कोने को खाली रखें। अगर बहुत जरूरी हो तो घर के उस कोने में कोई हल्का सामान रख सकते हैं। उस स्थान को हमेशा खाली ही रखें और वहां कोई भी चीज ना बनवाएं। सीढ़ी भी घर के इस कोने में नहीं बनवानी चाहिए।

*- अगर आपके घर में कोई तिजोरी हो तो उसे घर के दक्षिणी-पश्चिमी कोने में रखें और उसका मुंह उत्तर की तरफ खुले। घर की इस दिशा को कुबेर का घर कहा जाता है। ऐसा करने से आपके घर पर धन की वर्षा होने लगेगी।

*- आप अपने घर की तिजोरी के सामने एक शीशा रख दें, ऐसा कहा जाता है कि जब शीशे में तिजोरी की दूसरी छवि या प्रतिबिम्ब दिखाई देने लगती है तो धन दोगुना होना शुरू हो जाता है।

*- घर के उत्तरी-पूर्व दीवार को टेढ़ा या घुमावदार ना बनवाएं। इस दिशा की दीवार को सीधा बनवाएं।

*- घर की छत को दक्षिणी-पश्चिमी तरफ से होते हुए उत्तर-पूर्व की तरफ नीचे गिरते हुए बनवाना चाहिए। बनवाते समय यह ध्यान रखें कि छत दक्षिण-पश्चिम की तरफ उत्तर-पूर्व दिशा से ऊंचा होना चाहिए।

*- घर की तिजोरी को बीम के नीचे रखने से बचना चाहिए। इससे आपके धन और परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

*- घर के पूर्वी कोने में कोई ऊंची बिल्डिंग नहीं बनवानी चाहिए, इससे आपके घर का धन खर्च हो सकता है। अगर उस दिशा में कोई बिल्डिंग है तो यह सुनिश्चित कीजिये कि उसकी छाया आपके घर पर नहीं पड़ती है।

*- भूलकर भी ऐसी कोई जमीन नहीं खरीदें, जो आस-पास की अन्य जमीनों से नीचे हो। कोशिश करें की बराबर ऊंचाई या ज्यादा ऊंचाई वाले ही प्लाट खरीदें।

*- घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कोई भी ऊंचा पेड़ लगाने से बचना चाहिए, इससे आपकी आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचता है।

*- अगर आप घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कोई फौवारा लगवा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि फौवारा हमेशा चलते रहना चहिये। जब फौवारे से हमेशा पानी निकलता रहेगा तो आपके घर में धन और सकारात्मक उर्जा भी उसी तरह से आती रहेगी।

इस वास्तु टिप्स को अपनाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। इससे आप कुबेर देव को खुश कर सकते हैं और आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : माँ दुर्गा कवच

Back to top button