अध्यात्म

राम जी से युद्ध के पूर्व रावण ने महिलाओं को लेकर मंदोदरी से कही थी ये 8 बातें, आप भी जाने

 

एक महिला के अंदर कौन कौन से अवगुण होते हैं, इसका जिक्र रावण ने युद्ध के पूर्व मंदोदरी से किया था। दरअसल सीता हरण के पश्चात भगवान राम अपनी वारन सेना संग समुद्र पार कर लंका के नजदीक आ गए थे। ऐसे में मंदोदरी डर गई थी और रावण को समझाने लगी कि वह युद्ध न करें। श्रीराम से माफी मांग उन्हें सीता लौटा दें। हालांकि इस पर रावण ने मंदोदरी का मजाक उड़ाया और कहा –

नारि सुभाऊ सत्य सब कहहीं। अवगुन आठ सदा उर रहहीं।
साहस अनृत चपलता माया। भय अबिबेक असौच अदाया।

यह दोहा बोलने के दौरान रावण ने मंदोदरी से स्त्रियों के 8 अवगुणों का जिक्र भी किया। यह अवगुण इस प्रकार है –

1. रावण के मुताबिक महिलाओं में साहस की अधिकता रहती है। इसके चलते कई बार वे ऐसा कार्य भी कर देती है जिसका पछतावा परिवार को बाद में होता है।

2. रावण की माने तो बात बात पर झूठ बोलना महिलाओं के स्वभाव में होता है। अपनी इस आदत के चलते वे कई दुखों का सामना करती है। झूठ की उम्र लंबी नहीं होती है। वह एक न एक दिन बाहर आ ही जाता है।

3. पुरुषों की बजाय महिलाएं अधिक चंचल मन वाली होती है। अपने इस स्वभाव के चलते वह कभी किसी एक बात पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती है। उनके विचार थोड़ी थोड़ी देर में बदलते रहते हैं। वे इस नेचर के चलते बहुत सी सिचूऐशन में सही निर्णय नहीं ले पाती है।

4. महिलाएं अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए माया रचना पसंद करती है। अपना काम निकलवाने के लिए वह प्रलोभन देना, रूठना, मानना इत्यादि गेम खेलती है। इससे पुरुष आसानी से किसी महिला की माया का शिकार हो जाता है। फिर उस पर उस स्त्री का ही वश होता है।

5. स्त्री मन से डरपोक भी होती हैं। वह बाहरी रूप से भले साहस दिखा लें, लेकिन अंदर से उनके मन में एक भी जल्दी उत्पन्न हो जाता है। इसी कारण उनेक बनते काम भि बिगड़ जाते हैं।

6. कभी कभी स्थिति के अनुसार मूर्खता पूर्ण काम करना भी महिलाओं की कमजोरी होती है। खुद को साहसी और श्रेष्ठ साबित करने के चक्कर में वह अपना विवेक खो देती यही और ऐसी कार्य करती है जो  भविष्य में मूर्खतापूर्ण साबित होते हैं।

7. स्त्री के अंदर निर्दयता पुरुष की तुलना में ज्यादा होती है। यदि वह एक बार अपने निर्दय स्वभाव पर आ जाए तो इस मामले में पुरुषों को भी पीछे छोड़ देती है।

8. कुछ महिलाएं अपवित्रता या साफ़-सफाई के अभाव वाली भी होती है।

Back to top button