Trending

Rashifal 9 March: आज विजया एकादशी पर इन 3 राशियों की हर मनोकामना पूरी होने के बन रहे हैं योग

हम आपको मंगलवार 9 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 March 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व राणनीति तैयार करें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मिलन होगा। खुद को काम के बोझ में दबा हुआ महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। दौड़धूप अधिक होगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आप दान-धर्म के कामों में शामिल होंगे। लाभ के अवसर टलेंगे। बुरी खबर मिल सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अच्‍छे समाचार मिलने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें। प्रमाद न करें। इस समय दिमाग को शांत रखकर अपनी प्राथमिकताएं को तय करने की जरूरत है। किसी पद या सम्मान का विशिष्ट लाभ मिलने की संभावना प्रकट होगी। शिल्प या लेखन में रुचि जागेगी। पौराणिक विषयों की ओर भी रुझान होगा। जरूरतमंद की मदद करें रुके कार्य बन जाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप व्यापार के क्षेत्र में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते हुए नजर आएंगे। व्यापार में नए निवेश से परहेज करे। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है। खास तौर पर आपके नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल रहेंगे। मानसिक रूप से चिंताओं में घिरे रहेंगे तथा खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी होगी। शारीरिक रूप से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठितजनों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मजबूत होने से आपकी शक्ति बढ़ेगी। जीवनसाथी को लाभ भी होगा। आपको भी व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जो परियोजनाएं लंबे समय से लंबित थी वे अब प्रगति करेंगी। लोगों से विचार-विमर्श भी करना होगा और ऐसा करते हुए अपने मन में शांति भी बनाये रखनी होगी। सम्बंधो में मधुरता आ सकती है। धन के मामले में आप आज भाग्यशाली रहेंगे। आपको धन की प्राप्ति होगी। इनकम बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन कमजोर है। आप अपने घर के निर्माण के लिए अथवा  कुछ नवीकरण करने के लिए अत्यधिक धन कर सकते हैं। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। बातों को दिल पर लेने की बजाय उनमे छुपी शिक्षा ग्रहण करें। परिवार में सुख शांति और प्रेम बना रहेगा। नौकरी के लिहाज से समय अच्छा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। चोट व रोग से बचें। धनार्जन होगा। मित्रों की सहायता से कोई कोर्ट कचहरी संबंधित कार्य बनेगा। कार्यों को पूर्ण करने के बाद ही नवीन कार्य हाथ में लें। मनमाफिक कार्य होने से प्रसन्नता होगी। आज आध्यात्मिक प्रवृत्ति का उदय होगा। योग की ओर आकर्षित होंगे। विचार स्पष्ट होकर करियर पर सकारात्मक असर डालेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ नए अधिग्रहण आपके आराम और मानसिक संतुष्टि को बढ़ाएंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं लेकिन सावधानी बहुत आवश्यक है क्योंकि शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। व्यवसाय के मोर्चे पर यह एक कड़ा दिन होगा, क्योंकि आप काम के प्रति उलझन में रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज जल्दबाजी से हानि होगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। करियर के मामले में आपने अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले ली हैं और इसके नतीजे के रूप में आपका मानसिक तनाव बढ़ रहा है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि होगी, काम-काज में नए विचारों से फायदा होगा। बौद्धिक क्षमता प्रखर होगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। व्यापार के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आपका पारिवारिक-जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत स्नेही और प्यार करने वाले होंगे। किसी भी काम में लगातार किया गया प्रयास आपको बड़ा धन लाभ करा सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी से अपार स्नेह और प्रेम मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अपने रोजगार और कारोबारी क्षेत्र से जुड़े हुए कार्य के लिए घर से बाहर निकलना होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन संभव है। जीवनसाथी से सहयोग मिलगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। दूसरों से आप अपनी बात मनवा सकते हैं। काम-काज के बीच आपका रोमांटिक मिजाज हावी हो सकता है। परिवार का माहौल सुखद व आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। काम में आपको सराहना मिलेगी।

आपने Rashifal 9 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 March 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आचार्य चाणक्य के अनुसार केवल ये चार चीजें ही आखिरी समय तक निभाती हैं व्यक्ति का साथ

Back to top button