समाचार

आयशा के पति ने कहा था ‘तू मर जा और मरने का वीडियो मुझे भेज देना’, आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग आई सामने

आयशा के पति आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके फोन को भी पुलिस ने अब बरामद कर लिया है। जिसके बाद पुलिस आयशा के पति आरिफ के फोन की जांच कर रही है और उसके खिलाफ सबूत जुटाने में लगी हुई है। दरअसल आयशा के परिवार वालों ने दावा किया था कि आत्महत्या करने से पहले आरिफ और आयशा के बीच बात हुई थी। जो कि 1 घंटे से भी अधिक देर तक हुई थी। पुलिस ने अभी तक की जांच में पाया है कि आरिफ के साथ आयशा की जो आखिरी बात हुई थी। उसमें आरिफ ने आयशा को आत्महत्या करने को कहा था।

पुलिस के हाथ इन दोनों के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग लगी है। जिसमें आरिफ ने आयशा से कहा कि तू मर जा और मरने का वीडियो मुझे भेज देना। इस समय आरिफ पुलिस हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


गौरतलब है कि साबरमती रिवरफ्रंट पर आयशा ने 25 फरवरी साल 2021 को सुसाइड किया था। सुसाइड करने से पहले आयशा ने एक वीडियो बनाई थी जो कि काफी वायरल हुई थी। वहीं मरने से पहले आयशा ने अपने पिता से भी बात की थी और आरिफ के खिलाफ दर्ज किए गए केस को वापस लेने को कहा था। वहीं आयशा के पिता ने अपनी बेटी की हत्या के लिए उसके पति आरिफ को जिम्मेदार माना है और एक ओर केस दर्ज करवाया है।

आरिफ राजस्थान के जालौर का रहने वाला है और पुलिस ने इसे यहां से ही गिरफ्तार किया था। आयशा ने सुसाइड से पहले आरिफ को भी फोन किया था। जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ लग गई है। आयशा के परिवार वालों का आरोप है कि आरिफ और उसके परिवार वाले लंबे समय से उस तंग कर रहे थे। इतना ही नहीं आरिफ का चक्कर किसी महिला से चल रहा था।

साल 2018 में आयशा ने आरिफ खान से शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद से ही वो आयशा को दहेज के लिए परेशान करने लगा। आरिफ आयशा से जबरन पैसे लेता और अपनी गर्लफ्रेंड पर उड़ाया करता था। आयशा के सामने ही आरिफ अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बातें किया करता था। इस दौरान आयशा प्रेगनेंट हो गई थी और डिप्रेशन में चले गई थी। जिसके कारण गर्भ में ही उसके बच्चे की मौत हो गई।

आयशा के परिजनों का दावा है कि आरिफ किसी और लड़की से प्यार करता था। अब पुलिस मोबाइल डाटा के जरिए आगे की जांच कर रही है और उस लड़की के बारे में पता लगाने में लगी है। जिससे आरिफ का चक्कर चल रहा था।

किया था केस दर्ज

आयशा के पिता ने साल 2020 में आरिफ और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद आरिफ और उसके परिजनों की गिरफ्तारी भी हुई थी। लेकिन ये सभी जमानत पर छूट गए थे। वहीं पुलिस को आरिफ के फोन से हाल ही में जो रिकॉर्डिंग मिली है। उसमें भी वो आयशा से दहेज की बात कर रहा था। इस केस में आरिफ का मोबाइल अहम सूबत है। इसलिए पुलिस आरिफ के मोबाइल के वीडियो, ऑडियो की जांच कर रही है। साथ ही फोन को एफएसएल भी भेजा जाएगा।

Back to top button