विशेष

पिता ने रात को कर दी 2 बेटियों की शादी, अगली सुबह कुएं में कूद दे दी जान

शादी ब्याह में फिजूल खर्ची बहुत होती है। इस शादी में लोगों के लाखों रुपए तक खर्च हो जाते हैं। फिर कुछ लोग दहेज की मांग भी कर लेते हैं। इन सब चीजों के चलते लड़की के पिता के ऊपर आर्थिक रूप से बोझ बढ़ जाता है। कई बार तो वह कर्ज भी ले लेता है। यह कर्ज न चुका पाने के चलते उसके ऊपर मानसिक रूप से दबाव और बढ़ जाता है। ये सभी चीजें लड़की के पिता पर बहुत बुरा असर डालती है। कुछ तो इन सबे तंग आकर सुसाइड जैसा बड़ा कदम भी उठा लेते हैं।

अब राजस्थान के सीकर के पलसाना कस्बे की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां पिता ने मंगलवार शाम दो बेटियों की शादी कर उनकी विदाई की और बुधवार सुबह कुएं में कूद आत्महत्या कर ली। वैसे फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन आस पड़ोसियों का कहना है कि लड़की का पिता कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था और उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।

मृतक का नाम रजब खान है। परिजनों के मुताबिक रजब ने मंगलवार की शाम अपनी दोनों बेटियों की अच्छे से विदाई की। इसके बाद बुधवार सुबह वह चाय पीकर घर से बाहर निकल गया। इस दौरान घर पर मेहमान भी थे। रजब ने घर से दो किलोमीटर दूर स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों को जैसे ही इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसकि सूचना रजब के परिजनों और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पहुंची और रजब के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया। रजब खान कस्बे के वार्ड नंबर 23 में स्थित न्यू रेलवे कॉलोनी में रहता था। वह भंगार का काम करता था। उसका कबाड़ का काम पलसाना में होता था। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह कर्ज से परेशान चल रहा था। शायद इसी वजह के चलते उसने ये कदम उठाया होगा।

यह बहुत ही दुख की बात है कि एक पिता को कर्ज की वजह से आत्महत्या करनी पड़ी। जरा सोचिए ऊन बेटियों पर क्या गुजर रही होगी जिनकी शादी के अगले दिन ही उन्हें पिता की अर्थी देखनी पड़ी। जिस चौखट से बेटियों की डोली उठी उसे से पिता की अर्थी उठते देखना परिवार के लिए बहुत दुखदायक था।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये खबर दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button