अध्यात्म

मोर पंख के फायदे : घर में ‘मोर पंख’ रखने से जीवन में नहीं होती धन की कमी, जानें इससे जुड़े लाभ

वास्तु शास्त्र में मोर पंख को काफी शुभ बताया गया है। घर में महज एक मोर पंख रखने से कई दुखों का नाश हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण को भी मोर पंख बेहद ही पसंद था। इसलिए वो हर समय अपने पास एक मोर पंख जरूर रखते थे। इसलिए मोर पंख को भगवान श्री कृष्ण से भी जोड़कर देखा जाता है। आज हम आपको मोरपंख से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जो कि बेहद ही कारगर साबित होते हैं। वास्तु शास्त्र में बताए गए इन उपायों को आप एक बार जरूर करें।

वास्तु शास्‍त्र के अनुसार जिन घरों में मोर पंख लगा होता है। वहां पर सदा शांति बनीं रहती है और परिवार के लोगों का जीवन खुशियों से भरा रहता है। इसलिए जिन लोगो के घरों में अशांति रहती है वो लोग अपने घर में बस एक मोर पंख रख दें। आप मोर पंख को पूजा घर में या अपने कमरे के अंदर रख सकते हैं।

माना जाता है कि घर में मोर पंख होने से अमंगल टल जाता है। घर के लोगों के जीवन में किसी भी तरह का कष्ट नहीं आता है। साथ में ही घर में तरक्की बनीं रहती है।

घर में मोर का पंख रखने से नकारात्मक उर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। जिन लोगों के घर में अक्सर लड़ाई रहती है और जीवन में नकारात्मक शक्ति महसूस होती है। वो लोग जरूर घर में मोर पंख रख दें। वहीं वैवाहिक जीवन में तनाव होने पर अपने कमरे में एक मोर पंख रख दें। बेडरूम में मोर पंख रखने से पति-पत्नी के जीवन में मधुरता बनीं रहती है और संबंध मजबूत होते हैं।

वास्तु के अनुसार अगर बच्चों का मन पढ़ाई में न लगे तो उनके कमरे में एक मोर पंख रख दें। मोर पंख रखने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगना शुरू हो जाएगा और उनकी बुद्धि अच्छे से विकसित होगी।

मोर पंख को सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत से पहले मोर पंख अपने पास रखें। ऐसा करने से कार्य में आपको सफलता मिलेगी और रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे।

धन की कमी जीवन में ने हो इसके लिए आप ऑफिस या तिजोरी में मोर पंख को रख दें। इस पंख को आप साउथ-ईस्ट दिशा में रखें। मोर पंख से जुड़ा ये उपाय करने से धन की कमी दूर हो जाएगी। साथ में ही रुका हुआ धन भी आसानी से मिल जाएगा।

घर में वास्तु दोष होने पर आप मंदिर में मोर पंख को रख दें। मंदिर में मोर पंख रखने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। दरअसल मोर पंख से पॉजिटिव एनर्जी निकलती है, जो कि वास्तु दोष को खत्म कर देती है। मंदिर के अलावा आप चाहें तो इस पंख को घर के मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं। भगवान गणेश जी की प्रतिमा के साथ भी इस पंख को रखा जा सकता है। घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से घर के अंदर बुरी शक्ति भी प्रवेश नहीं करती है और जीवन में खुशियां बनीं रहती हैं।

जिन लोगों को अक्सर डर लगता है और बुरे सपने आते हैं, वो लोग अपने पास मोर पंख रखा करें। सोते हुए अगर मोर पंख पास रखा जाए तो बुरे सपने नहीं आते हैं और न ही डर लगता है।

Back to top button