समाचार

जिस आशिक के लिए छोड़ा पति का साथ उसने ही दिया धोखा, यौन संबंध बनाने के बाद घर से निकाला

एक विवाहिता महिला का दिल एक व्यक्ति पर आ गया। जिसके कारण उसने अपने पति और बच्‍चों को छोड़ दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने चले गई। लेकिन प्रेमी ने उसके साथ दो सालों तक यौन शोषण किया और बाद में उसे छोड़ दिया। ये मामला रांची के जगन्नाथपुर का है। पीड़ित महिला ने अब अपने प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला के अनुसार शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया गया।

पीड़िता ने इस संबंध में जगन्नाथपुर थाने में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। लेकिन थानेदार ने बाहरी मामला कहा कर शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा से मदद मांगी। एसएसपी ने जगन्नाथपुर थानेदार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तब जाकर मामला दर्ज हुआ।

पीड़ित महिला के अनुसार आइआरबी टू मुसाबनी में पोस्टेड जवान रामविलास यादव ने शादी का झांसा देकर दो साल तक लगातार उसका यौन शोषण किया। ये महिला उस दौरान जगन्नाथपुर इलाके के एक होटल में काम करती थी। जब इसकी मुलाकात रामविलास यादव से हुई थी। रामविलास यादव ने उसे जमशेदपुर के चायपत्ती फैक्ट्री में काम दिलाने का झांसा दिया और जमशेदपुर ले गया। जमशेदपुर ले जाने के बाद वहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वो उसे यूपी भी ले गया। इस तरह से वो उसके साथ यौन शोषण करता रहा। लेकिन एक दिन रामविलास यादव ने पीड़िता को रांची में छोड़ दिया और गायब हो गया। फोन करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

पीड़िता का कहना है कि वो विवाहित है। रामविलास यादव ने उसे धोखा दिया। पीड़िता के अनुसार रामविलास यादव के कारण उसने अपने पति और बच्चों को भी छोड़ दिया। महिला का कहना है कि वो अब अपने लिए इंसाफ चाहती है। पुलिस रामविलास यादव को पकड़े और उसे सजा दे।

Back to top button