राशिफल

चंद्रमा का तुला राशि में हो रहा है संचार, इन 5 राशियों का उत्तम रहेगा समय और 2 को होगी परेशानी

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से मनुष्य के जीवन में बहुत से परिवर्तन देखने को मिलते हैं। कभी व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरपूर रहता है तो कभी जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा का तुला राशि में संचार होगा। पूरे दिन-रात यह इसी राशि में विराजमान रहने वाला है। आखिर इस परिवर्तन का आपकी राशियों पर कैसा असर पड़ेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों का उत्तम रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा बनाई गई पुरानी पहचान फायदेमंद साबित हो सकती है। रुके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे। बड़े भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। छात्रों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन उत्तम व्यतीत होने वाला है।

कर्क राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। आपको अपने किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। व्यापार में मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोग खुद को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। आप जिस काम को करना चाहेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करना होगा। जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद हो सकती है, इससे आपको अपने जरूरी कामों में लाभ मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। ऑफिस में किसी के साथ अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। फालतू की बहस से दूर रहें। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अचानक कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ के बाद ही सफलता मिलने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिल सकते हैं। घर में किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। धार्मिक कामों में अधिक धन खर्च होगा। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कारोबार में आप कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी साबित होगी। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। अनजान लोगों की बातों में ना आएं।

तुला राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ जरूरी कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। संतान से संबंधित कोई चिंता आपके मन को काफी परेशान करेगी। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि वाले लोग अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। आप पैसों का लेनदेन मत कीजिए। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अचानक तरक्की के मार्ग हासिल हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यालय में अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। लाभ के नए अवसर नजर आ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी की पूरी सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण काम मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिससे आपका मन थोड़ा हताश रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों को परिस्थितियों के अनुसार अपने आप में बदलाव लाने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में तरक्की पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ महान व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक सोचा हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है। बिजनेस के क्षेत्र में पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है।

Back to top button