राशिफल

Rashifal 3 March: आज इन पांच राशि वालों को रहना होगा बचके, कहीं पैसा उलझ सकता है, पढ़ें राशिफल

हम आपको बुधवार 3 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 March 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि के छात्र आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। आप अपने संपत्ति के कागजात को पुनर्गठित कर सकते हैं। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। आज वैवाहिक जीवन में तनाव न आने दें। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज ऑफ़िस में किसी सहयोगी के अच्‍छे आचरण से खुशी होगी। मन को इस वक्‍त नियम और संयम में बनाए रखें तो वक्‍त आसानी से कट जाएगा। अटके हुए कागजी कामकाज निपट सकते हैं। टेंशन वाले मामलों में आज राहत मिल सकती है। कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे।

 

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप उन लोगों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं जिनके पास कोई ज्ञान नहीं है। आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। आज अकेलेपन से बचने के लिए गलत साथ का सहारा न लें। समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों को क़र्ज़ से उलझन हो सकती है। लेकिन लेनदारों के फ़ोन न आने से शांति का अहसास होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। भाइयों या दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप एक असंभव परियोजना पर अपना पैसा और ऊर्जा बर्बाद कर सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने बॉस या पिता को सलाह देने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इसके नकारात्मक परिणाम होंगे। काम में देरी के कारण बॉस नाराज हो सकते हैं। वस्तुएं संभालकर रखें। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने काम करने के बारे में बहुत उत्साही महसूस कर सकते हैं। आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नए विचार मन में आएंगे। नौकरी में कार्य समय पर होंगे। उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी। आप सकारात्मक सोचें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। रोजगार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके बच्चे या छोटे भाई-बहन का उदासीन रवैया आपको परेशान करेगा। विद्यार्थी अपने काम में सुस्त और उदासीन रहेंगे। दुष्टजनों से बचकर रहें। वे हानि पहुंचा सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कारोबार की गति धीमी रह सकती है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा होगा। आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला न लें। कोई करीबी व्यक्ति मदद करने से इंकार कर सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले आज जीवनसाथी के ऊपर अनावश्यक भड़ास न निकालें। आज आपकी आय स्थिर रहेगी और आप अपने खर्च पर भी काबू पा सकेंगे। आज अपने सीनियर्स का सम्मान करें और ऐसी कोई भी बात न कहें जिनसे उन्हें ठेस पहुंचे। किसी आवश्यक कार्य में व्यवधान से बेचैनी हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी की मदद से पुराने मामले निपट सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अपनों से धोखा मिलेगा। किसी चीज़ के खो जाने या वक्त पर न मिलने से उलझन होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी अनजान शख्स से सलाह न लें। आज आपको किसी अपने के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है। इस वक्‍त खुश रहने की कोशिश करें और भगवान का ध्‍यान करें। किसी मामले में कन्फ्यूजन हो सकता है। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। मेहनत की तुलना में सफलता कम मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। आपको यात्रा-प्रवास करने की जरूरत है। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सफलता न मिलने पर निराश होने के योग हैं। आज मानसिक चंचलता के रहते निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कामकाज में भी थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। आज कहीं पैसा उलझ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप कठोर और अप्रिय शब्द बोल सकते हैं जो आपके माता-पिता को नाराज कर सकता है और आपके साथी को चोट पहुंचा सकता है। मानसिक आवेग में वृद्धि से आपका दिन प्रसन्नतापूर्ण बीतेगा। आज जहां तक संभव हो इस समय किसी नए संबंधों की शुरुआत न करें। आपका काम सामान्य गति से आगे बढ़ेगा। नौकरी पेशा के लिए दिन सामान्य है। आज काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके मन में आज आध्यात्मिक विचारों का सृजन होगा। काम के बीच मनोरंजन का भी आनंद लेंगे। आज मानसिक रूप से आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आज जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। काम का दबाव ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

आपने Rashifal 3 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 March 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जिन लोगों में होती है ये 3 आदतें वे अक्सर सोते हैं चैन की नींद, जाने मीठी और प्यारी नींद का राज

Back to top button