अध्यात्म

जिन लोगों में होती है ये 3 आदतें वे अक्सर सोते हैं चैन की नींद, जाने मीठी और प्यारी नींद का राज

एक अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी होती है। नींद भी जब चैन की आए तो ही सोने का असली मजा आता है। एक टूटी फूटी नींद से व्यक्ति के सिर में हमेशा एक भारीपन सा लगता है। कहा जाता है कि जिन लोगों का मन शांत रहता है वे अक्सर चैन की नींद सोते हैं। इसके विपरीत अशांत मन वालों को कभी भी अच्छी नींद नहीं आती है।

ऐसे में आज हम आपको तीन ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमेशा चैन की नींद सोते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में इस तरह के लोगों का जिक्र किया गया है। यदि आप भी इन लोगों के गुणों को अपना लेते हैं तो आपको अच्छी और प्यारी नींद आएगी।

हमेशा सच बोलने वाले लोग

ऐसे लोग जो कभी भी झूठ नहीं बोलते हैं, जिनके मुंह से हमेशा सच ही निकलता है, वे अक्सर चैन की नींद सोया करते हैं। इसकी वजह ये है कि सच बोलने वाले लोगों के मन पर कोई बोझ नहीं होता है। उन्हें यह भी याद नहीं रखना पड़ता है कि उन्होंने कब, किसे, क्या झूठ बोला था। उनके अंदर इस बात का डर भी नहीं होता है कि उनका झूठ पकड़ा जाएगा या उनकी सच्चाई दूसरों के सामने उजागर हो जाएगी। बस यही वजह है कि ऐसे लोग हमेशा अच्छी और मीठी नींद लेते हैं।

सोच समझकर खर्च करने वाले लोग

‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ ये कहावत आप लोगों ने सुनी होगी। जो लोग अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करते हैं वे भविष्य की चिंताओं के चलते चैन की नींद नहीं सो पाते हैं। वहीं अपनी आमदनी के अनुसार सोच समझकर खर्च करने वाले और पैसा सेविंग कर के रखने वाले लोग चैन की नींद सोते हैं। ऐसे लोगों को अपने आने वाले कल को लेकर कोई टेंशन नहीं होता है।

नेगेटिविटी से दूर रहने वाले लोग

यदि किसी व्यक्ति की सोच नेगेटिविटी से भरी हुई है तो वह कभी चैन की नींद नहीं सो सकता है। काम वासना, धन का अधिक लालच, स्त्री हड़पना या किसी भी प्रकार का नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्ति की रातों की नींद उड़ी रहती है। इसके अपोजिट हमेशा पॉजिटिव सोच रखने वाले, दूसरों की भलाई करने वाले और किसी का बुरा न चाहने वाले लोग टेंशन फ्री रहते हैं। इसके चलते उन्हें रात को चैन की नींद भी आती है।

यदि आप भी रात में चैन की नींद नहीं सो पाते हैं तो ऊपर बताए गए गुणों को अपना लें।

Back to top button