बॉलीवुड

इन 6 लोगों के साथ रहा था ऐश्वर्या राय का अफेयर, कई दिल तोड़ रचाई थी अभिषेक बच्चन से शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा है। ऐश्वर्या राय भारत की पॉपुलर और हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं। ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं ऐश्वर्या राय “बच्चन खानदान” की बहू हैं। ऐश्वर्या राय की शादी अभिषेक बच्चन से हुई है। इनकी शादी भारत की हाई प्रोफाइल शादियों में से एक रही जिसमें केवल गिने-चुने लोगों को ही न्यौता दिया गया था। इनका विवाह सभी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

वैसे हम सभी लोग इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के जीवन में आने वाला प्यार नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी एक समय पहले सुर्खियों में छाई हुई थी लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया परंतु आज भी ऐश्वर्या और सलमान के प्यार के किस्से दोहराए जाते हैं। वैसे सलमान भी ऐश्वर्या के पहले प्यार नहीं है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से किन-किन लोगों का दिल ऐश्वर्या राय पर आया था, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

राजीव मूलचंदानी

ऐश्वर्या राय के जीवन में जो पहला शख्स आया था उसका नाम राजीव मूलचंदानी था। जब ऐश्वर्या राय मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने में लगी हुई थीं तो उसी दौरान राजीव मूलचंदानी उनके जीवन में आए थे। धीरे-धीरे इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं परंतु जब ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया तो वह राजीव मूलचंदानी से दूर हो गईं। इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

हेमंत त्रिवेदी

एक समय पहले ऐश्वर्या राय का नाम फैशन डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी से भी जुड़ा था। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अपने सिर पर जब मिस वर्ल्ड का ताज पहना था तो उस दौरान हेमंत त्रिवेदी की डिजाइन की हुई गाउन ऐश्वर्या ने पहना था।

अक्षय खन्ना

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर अक्षय खन्ना का भी दिल आ गया था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि फिल्म “आ अब लौट चलें” की शूटिंग के दौरान यह दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या ने फिल्म “ताल” में भी एक साथ काम किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि सलमान खान के लिए ऐश्वर्या राय ने अक्षय खन्ना को अपनी जिंदगी से दूर कर दिया था।

सलमान खान

एक समय ऐसा था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। इतना ही नहीं बल्कि साथ जीने मरने की कसमें भी खाई थीं। इन दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” की शूटिंग से शुरू हुई थी। उन दिनों इन दोनों की प्रेम कहानी खूब सुर्खियों में छाई हुई थी। सभी लोगों को यही लग रहा था कि ऐश्वर्या और सलमान अपने प्यार को शादी तक ले जा सकते हैं परंतु किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सलमान खान के व्यवहार से तंग आकर ऐश्वर्या राय ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।

विवेक ओबरॉय

ऐश्वर्या राय का नाम अभिनेता विवेक ओबरॉय से भी जुड़ चुका है। ऐसा बताया जाता है कि विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे। एक समय पहले इन दोनों की प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही थी। सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या पूरी तरह से टूट गई थीं। तब विवेक ओबरॉय ही उनका सहारा बने थे। फिल्म “क्यों हो गया ना” के दौरान विवेक और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे और धीरे-धीरे इन दोनों के बीच की दूरियां नज़दीकियों में बदलने लगी थीं।

विवेक ओबरॉय, ऐश्वर्या राय के प्यार में पूरी तरह से दीवाने हो गए थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि विवेक ओबरॉय को सलमान खान की तरफ से धमकी भरे फोन भी आया करते थे, जिसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान के खिलाफ विवेक ओबरॉय ने बयान दिया था। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ऐश्वर्या राय विवेक से दूर होती चली गई थीं और आखिर में इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

अभिषेक बच्चन

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने आखिर में साल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। आराध्या अपनी क्यूटनेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है।

Back to top button