राशिफल

शिव-पार्वती की कृपा से इन 2 राशियों को धन लाभ के हैं संकेत, बाकी राशि वाले भी जानें अपनी स्थिति

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की राशि में जैसी ग्रह-नक्षत्रों की चाल होती है, उसी के अनुसार जीवन में फल मिलते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। इन राशि वालों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इनको धन लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी शिव-पार्वती की कृपा

मिथुन राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से सभी चिंता खत्म होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की संभावना है। जमीन जायदाद के मामलों का निपटारा हो सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन नतीजा मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का मन काम में नहीं लगेगा। घर में किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण सामान्य रहेगा। आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी दोस्त की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।

वृषभ राशि वाले लोगों को खुद में बदलाव करने की आवश्यकता है। आपके नकारात्मक व्यवहार की वजह से आसपास के लोग काफी परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप अपने भविष्य के लिए धन एकत्रित करने की योजना बना सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। किसी खास मित्र से गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि वाले लोगों को पहले की गई कोशिश का अच्छा नतीजा मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है, इसलिए आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप घर की जिम्मेदारियों पर ध्यान दीजिए। ऑफिस में बड़े अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी परंतु इसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव करना ठीक नहीं है, जैसा व्यापार चल रहा है वैसे ही चलने दीजिए। घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक नजर आ रहा है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप बाहर के खानपान से परहेज करें। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी काम में माता-पिता की सलाह ले सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की बहसबाजी से दूर रहें अन्यथा विवाद खड़ा हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेंगे। धन से संबंधित मामलों में समझदारी से काम लीजिए।

धनु राशि वाले लोगों का मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घरेलू सुख-शांति बनी रहेगी। ऑफिस में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मकर राशि वाले लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। दोस्तों की मदद से आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है। ऑफिस के कामों से अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसकी वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके रिश्तो में पिछले कुछ दिनों से बनी कड़वाहट मिठास में बदल सकती है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आप अपने प्रेम के प्रति काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। प्रभावशाली लोगों का सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अगर आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से जांच-पड़ताल जरूर करें अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है।

मीन राशि वाले लोगों को अपने जरूरी कार्य समय पर निपटाने होंगे। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। बुरी संगति से दूर रहें।

Back to top button