समाचार

दोस्ती कर युवती को ले गया पुलिया के नीचे, उसके बाद जो किया वो जान उड़ गए पुलिस के होश

झारखण्ड में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ एक युवक ने पहले दोस्ती की फिर उसके साथ जबर्दस्‍ती दुष्कर्म किया। ये मामला राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ये घटना  24 फरवरी रात 10 बजे की है। पीड़िता रिंग रोड निर्माण कार्य में लेबर का काम करती है। पीड़िता का आरोप है कि रांची, पेटरवार निवासी अरविंद हेमब्रम नामक युवक उसे घर से बहला-फुसला कर घुमाने ले गया और सुनसान जगह पर ले आया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दरअसल पीड़िता आरोपी युवक को जानती थी और उसकी दोस्त थी। इसलिए वो उसके साथ जाने को राजी हो गई। लेकिन उसे नहीं पता था कि जिसे वो दोस्त समझ रही है वो उसके साथ क्या करने वाला है।

पीड़िता ने दुष्कर्म होने के बाद पुलिस में जाकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस के अनुसार अभी भी आरोपी युवक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दर्ज करवाए गए बयान में पीड़िता ने कहा है कि रात में आरोपित उसके घर आया था और उसे घुमने के बहाने घर से थोड़ी दूर ले गया। घर से दूर जाते ही जबर्दस्‍ती करने लगा। विरोध के बावजूद वो नहीं माना और उसे घसीटकर पुलिया के नीचे ले गया। इस जगह उसके साथ दुष्कर्म किया गया और चुप रहने की धमकी भी दी। वहीं घटना की जानकारी उसने अपने परिवार वालों को दी। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में केस दर्ज करने को कहा।

पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है। लेकिन अभी तक आरोपी युवक फरार है और पुलिस जगह-जगह पर छापेमार रही है। गौतलब है कि झारखण्ड में कुछ दिनों से अपराध के मामले एक दम से बढ़ गए हैं। राजधानी में एक ही दिन दो अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की हत्या हुई है। लेकिन 24 घंटे से ज्यादा समय बीत गए हैं लेकिन अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Back to top button