राशिफल

Rashifal 28 February: आज सूर्यदेव की कृपा से इन 4 राशियों की मनोकामना होगी पूर्ण, पढ़ें राशिफल

हम आपको रविवार 28 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 February 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको मां-पिता के किसी निर्णय से लाभ होगा। कोई अच्छी खबर अंतर्मन को चैन देगी। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम इस वक्‍त बनता हुआ दिख रहा है। जिससे मन में नई ऊर्जा उत्‍पन्‍न होगी। अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव हैं। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज विरोधियों से सावधान रहें, वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। आज लवमेट के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। अगर कुछ दिनों से आप पेट संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज आपको उन समस्याओं से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। यात्रा का प्रसंग बन रहा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न रहें। मन और देह को तो आराम, पर ख़ाली दिमाग़ को बहुत काम मिलेगा। निवेश में क्षणिक लाभ का हर्ष होगा। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ होगा। लवमेट के लिये आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं, उन्हें किसी जमीन से फायदा हो सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम इस वक्‍त फिर से पटरी पर आ सकता है। घर-गृहस्थी का आनंद मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी नयी डील में पैसा लगाने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लें। भाई-बहनों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। आपके प्रिय का मूड काफी धार्मिक हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों को आज अनावश्यक मानसिक चिन्ता परेशान कर सकती है। आप अपने सोचे हुये कार्यों को जल्दी पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग अपना बिज़नेस करते हैं, उनके काम का विस्तार होगा। आपको अपने माता-पिता से काम में सहयोग प्राप्त होता रहेगा। किसी पुराने मित्र से अरसे बाद संपर्क से अंतर्मन हर्षित होगा, लेकिन समय इस वक्‍त उचित दूरी बनाए रखने का है। अपना और अपने परिवार का ध्‍यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, फिर भी उन से छुटकारा पाने का कोई रास्ता मिल जाएगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी। प्रेम जीवन भी अच्छा रहने वाला है और दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने वाला है, इसलिए सावधानी रखें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मेलजोल से लाभ मिलेगा। संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रियजनों से फ़ोन पर ही बातचीत होने से आनन्द में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज अकेलेपन से बचने के लिए गलत साथ का सहारा न लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका स्वास्थ्य कमजोर बना रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की संभावना है, सतर्क रहें। भाग्य का साथ मिलने से आंशिक तौर पर धन लाभ होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़े उलझ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है। आज वैवाहिक जीवन में तनाव न आने दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वाले किसी के साथ किसी भी बात पर बहस में न पड़ें तो फायदे में रहेंगे। जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आपकी लेखनी की हर जगह तारीफ होगी। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। मन में चैन भी रहेगा तो किसी बात को लेकर तनाव भी हो सकता है। ध्यान और योग में मन लगाएं। कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। किसी महिला के सहयोग से लाभ प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करें। आपके मन को शांति मिलेगी। आज किसी तरह की कागजी कार्रवाही में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहेगी, जो आपकी चिंता को बनाए रखेगी लेकिन इनकम में बढ़ोतरी होने शुरू होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अपनों के साथ आप आनंद की प्राप्ति करेंगे। दोस्तों से लाभ की संभावना बलवती होगी। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उन्हें किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। किसी अच्छी खबर से मन मस्त होगा। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्यायपक्ष में मजबूती आएगी। नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज धार्मिक कामों से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में अच्छी वृद्धि के योग बनेंगे। आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, आज उनको बॉस से तारीफ मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा।

आपने Rashifal 28 February का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 February का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 February 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Holashtak 2021: होलाष्टक में कर लें ये छोटा सा काम, घर में रोज खेलोगे पैसों की होली

Back to top button