अध्यात्म

Holashtak 2021: होलाष्टक में कर लें ये छोटा सा काम, घर में रोज खेलोगे पैसों की होली

अगले माह मार्च में होली का पावन पर्व आने वाला है। इसके पहले होलाष्टक शुरू हो जाएगा। होलाष्टक प्रत्येक वर्ष होली के करीब आठ दिन पहले शुरू हो जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस वर्ष होलाष्टक फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से स्टार्ट हो जाएंगे। ऐसे में यह 22 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगे।

होलाष्टक से जुड़ी कई धार्मिक मानयताएं भी हैं। जैसे जब होलाष्टक चल रहा होता है तब शादी करने, वाहन या घर खरीदने या किसी अन्य मांगलिक कार्य को रखने की मनाही होती है। लेकिन आप इस होलाष्टक में भगवान की पूजा पाठ, उनका स्मरण और भजन इत्यादि कर सकते हैं। इससे शुभ फल प्राप्त होता है।

इसके अतिरिक्त यदि आप होलाष्टक के दौरान कुछ खास उपायों को करते हैं तो आपको कई तरह के लाभ होते हैं। ये उपाय इस प्रकार है।

संतान के लिए: यदि किसी कपल को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है तो वह होलाष्टक में लड्डु गोपाल की विधि विधान से पूजा पाठ करें। इस दौरान हवन भी करें जिसमें गाय का शुद्ध घी और मिश्री का इस्तेमाल करें। इस उपाय को करने से निसन्तान को भी संतान प्राप्त हो जाती है।

करियर में सफल होने के लिए: यदि आप अपने करियर में तरक्की पर तरक्की चाहते हैं तो होलाष्टक में यह उपाय करें। घर या ऑफिस में जौ, तिल और शक्कर से हवन करवाएं। ऐसा कर आपके करियर में आने वाली सभी बाधाएं खत्म हो जाएगी। आप जिस भी फील्ड में काम स्टार्ट करेंगे उसमें आसानी से सफलता का स्वाद चख सकेंगे।

धन प्राप्ति के लिए: यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं या अत्यधिक धन की कामना रखते हैं तो होलाष्टक में यह उपाय जरूर करें। कनेर के फूल, गांठ वाली हल्ती, पीली सरसों और गुड़ के द्वारा अपने घर में हवन करें। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी सभी दिक्कतें दूर हो जाएगी। इतना ही नहीं संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ होगा।

अच्छी हेल्थ के लिए: अपनी अच्छी सेहत के लिए आपको होलाष्टक में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। ये जाप करने के बाद गुग्गल से हवन भी करना अन भूलें। ऐसा कर आप असाध्य रोग से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

सुखमय जीवन के लिए: यदि आपके जीवन में अत्यधिक दुख हैं तो होलाष्टक में हनुमान चालीसा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुरू कर दें। इससे आपके सभी दुख समाप्त हो जाएंगे। जीवन में खुशियां ही खुशियां होगी। आपकी लाइफ सुख सुविधाओं से सज्जित होगी।

Back to top button