अध्यात्म

चतुर और ज्ञानवान होते हैं पतली एवं कोमल जीभ वाले लोग, जाने चौड़ी और लंबी जीभ वालों का नेचर

हाथों की लकीरें देख भविष्य बताने के बारे में तो आप ने कई बार सुना होगा लेकिन आज हम आपको जीभ के आधार पर व्यक्ति का नेचर और गुण बताने जा रहे हैं। दरअसल सामुद्रिक शास्त्र की माने तो आप किसी भी व्यक्ति की जीभ की बनावट से उसके गुण अवगुण का पता लगा सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

1. जिन पुरुषों की जीभ लाल, पतली एवं कोमल होती है वह ज्ञानवान व चतुर होता है। ऐसा व्यक्ति भगवान में गहरी आस्था रखता है। वह ईश्वर का सच्चा भक्त होता है।

2. यदि किसी शख्स की जीभ का अगला भाग नुकीला और लालिमा युक्त है तो वह जीवन में हर सुख प्राप्त करता है। उसकी जो भी इच्छाएं होती है वह पूर्ण होती है।

3. यदि किसी शख्स की जीभ सफेद टोन वाली हो तो समझ जाइए कि वह बदमाश व्यक्ति है। वहीं काली या नीली जीभ वाले लोग अक्सर गरीबी का मुंह देखते हैं। इनके पास पैसा टिकता नहीं है।

4. जिस पुरुष की जीभ समान रूप से चौड़ी या पीले रंग की होती है वह मूर्ख होता है। इसमें बुद्धि की कमी होती है। वह अक्सर बेवकूफों वाली हरकतें कर खुदका मजाक उड़वाता है। उसकी यह मूर्खता कई बार उसे मुसीबत में भी डाल देती है।

5. यदि किसी व्यक्ति की जीभ उसकी नायक तो छूने में सक्षम होती है तो वह उच्च कोटि का साधक या योगी टाइप का होता है। ये लोग एक बार कुछ कर दिखाने की ठान ले तो उसे पूरा कर के ही दम लेते हैं।

6. जिस पुरुष की जीभ बहुत लंबी होती है वह स्पष्टवादी नेचर का होता है। वहीं चौड़ी जीभ वाले लोग हद से ज्यादा पैसा खर्च करते हैं।

7. कोमल, लाल तथा पतली जीभ वाली महिलाएं लक्की होती हैं। इन सौभाग्यशाली स्त्रियों से शादी करने वाला भी अच्छे भाग्य का लाभ लेता है। उसकी किस्मत के तारे चमक उठते हैं।

8. मोटी जीभ वाली महिलाएं ज्यादा उम्र तक नहीं जी पाती हैं। वहीं लाल रंग की जीभ वाली महिला को अच्छा पति नसीब होता है।

9. जिन महिलाओं की जीभ काली होती है वह झगड़ालू नेचर की होती है। उनकी जुबान कैची की तरह चलती है। वहीं ज्यादा चौड़ी जीभ वाली महिलाएं हमेशा दुख झेलती हैं।

10. यदि किसी महिला की जीभ संकीर्ण हो तो वह अशुभ मानी जाती है। इनके साथ कुछ न कुछ गलत होता ही रहता है।

दोस्तों यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ साझा करना न भूलें।

Back to top button