समाचार

मनचला बोला ‘इतनी पतली हो, रायफल कैसे उठाती हो?’ लेडी पुलिस ने दिया ऐसा जवाब कि 7 जन्म याद रखेगा

भारत के लगभग हर गली, मोहल्ले और चौराहे पर आपको मनचले आशिक देखने को मिल जाएंगे। ये लोग आती जाती लड़कियों को छेड़ने, उन पर भद्दे कमेंट्स करने और उनके साथ बदतमीजी करने से बाज नहीं आते हैं। अब तो आलम ये हो गया है कि सिर्फ आम महिलाएं ही नहीं बल्कि महिला पुलिसकर्मी भी इन मनचलों की छेड़छाड़ का शिकार होने लगी है।

अब उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक गली का रोमियो लेडी पुलिस से ही फ़्लर्ट करने लगा। पहले तो उसने लेडी कांस्टेबल को देख गाना गाया। फिर बोला ‘तुम इतनी पतली हो रायफल कैसे संभालती हो।’ बस यह कमेन्ट सुनते ही लेडी कांस्टेबल का दिमाग ठनका और फिर उसने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए जो किया वह देख रोमियो की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई।

दरअसल मनचले शख्स की भद्दी कमेन्ट सुनते ही महिला सिपाही ने उसकी कॉलर पकड़ ली और उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला सिपाही की मार खाकर मनचला जमीन पर जा गिरा। उधर ये तमाशा देखने के लिए रोड पर भीड़ भी जमा हो गई। इसके बाद लेडी पुलिस ने अपने ही थाने की पुलिस को फोन कर बुलाया। हालांकि इस दौरान मनचला महिला सिपाही को धक्का देकर वहां से रफूचक्कर हो गया।

(Images are symbolic)

भागने के दौरान मनचले का घबराहट में मोबाईल घटना स्थल पर ही गिर गया। मनचले की धुनाई करने वाली लेडी सिपाही ने बताया कि यह युवक हमेशा गली से आने जाने वाली लड़कियों पर भद्दे कमेंट्स करता रहता है। कई महिलाओं ने मुझ से इसके द्वारा की जाने वाली छोड़खानी की शिकायत की है। आज ये मेरे हाथ लगा तो इसको अच्छा सबक सीखा दिया। अब वह समझ जाएगा कि किसी लड़की को छेड़ने का अंजाम क्या होता है।

उधर सोशल मीडिया पर जब ये घटना वायरल हुई तो लोग महिला पुलिसकर्मी की तारीफ करने लगे। कई लोगों ने बोला कि ऐसे मनचले आशिकों का एक ही इलाज है कि इनकी अच्छे से पिटाई लगाई जाए। अक्सर यही देखा जाता है कि जब भी कोई रोडसाइड रोमियो लड़की को छेड़ता है तो वह उसे इग्नोर कर वहां से चली जाती है। इससे उसकी हिम्मत और भी बढ़ जाती है। फिर वह अन्य लड़कियों के साथ भी छेड़खानी करता है।

लेकिन यदि आप रुककर उसे दो चमाट लगा दें या पुलिस में शिकायत कर दें तो अगली बार वह किसी भी लड़की को छेड़ने से पहले दस बार सोचेगा।

 

Back to top button