समाचार

12वीं के लड़के से हो गया विवाहिता महिला को प्यार, मिलने के लिए पति को छोड़ हो गई घर से फरार मगर

पबजी खेलते-खेलते एक महिला का दिल एक युवक पर आ गया और ये महिला इस युवक से मिलने के लिए अपने पति को छोड़कर घर से भाग गई। हालांकि जब ये विवाहिता युवक से मिली तो इसके होश उड़ गए और इसने तुरंत अपने घर वालों को फोन करके उनसे मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस से मदद मांगी और ये महिला वापस अपने घर आ सकी। ये मामला हिमाचल प्रदेश का है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक विवाहिता पबजी गेम खेलते हुए एक युवक के संपर्क में आई। जिसके बाद इस महिला को युवक से प्यार हो गया। विवाहिता ने युवक से उसका पत्ता पूछा और उससे मिलने के लिए घर से भाग गई। पुलिस के अनुसार महिला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की रहने वाली है। जबकि युवक वाराणसी का है। फरवरी माह में ये महिला अचानक गुम हो गई। विवाहिता की खोज उसके परिजनों ने खूब की लेकिन उसके बारे में कुछ पता न चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में इस संदर्भ में मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।

इसी बीच घर से भागकर ये महिला वाराणसी पहुंच गई। यहां जाकर ये महिला युवक से भी मिली। लेकिन युवक 12 वीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र निकला। युवक को अपने से कम उम्र का पाकर महिला का दिल टूट गया और महिला ने वापस घर जाने का फैसला किया। विवाहिता ने खुद ही अपने परिजनों को फोन कर उसे वहां से ले जाने की गुहार लगाई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद ली और इस महिला को वापस इसके घर लाया गया। घर आकर इस महिला ने अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया।

गौरतलब है कि एक साल पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें पबजी गेम के कारण हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुनिहार में रहने वाली एक नाबालिग महाराष्ट्र के औरंगाबाद तक जा पहुंचा थी। फरवरी 2020 में मोबाइल फोन पर पबजी गेम का टास्क पूरा करने के लिए ये युवती घर में किसी को कुछ बताए बिना औरंगाबाद चले गई थी। जिसके बाद इस युवती के परिवार वालों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने जब इस केस की छानबीन की तो पाया कि पबजी खेल हुए ये महाराष्ट्र के एक युवक के संपर्क में आई थी। इसके बाद चाइल्ड लाइन की मदद से इसे वापस परिवार वालों को सौंपा गया।

इसी तरह जुलाई 2020 में सोलन शहर के एक बच्चे ने पबजी के चक्कर में मम्मी के बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए कुछ लोगों को ट्रांसफर कर दिए थे। वहीं जब इतनी बड़ी राशि बैंक से निकलाने की जानकारी परिवार के लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। वहीं जब बच्चे से बात की गई तो बच्चे ने बताया कि उसे फोन पर धमकाया गया था कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो फोन करने वाला शख्स उसके माता व पिता को मार देगा।

हालांकि अब भारत सरकार ने इस गेम को देश में बैन कर दिया। जो कि एक राहत की खबर है। दरअसल मई महीने में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत सरकार ने कई सारी चीनी एप्स को बैन कर दिया था। जिसमें से पबजी भी एक है।

Back to top button